Google Circle to search फीचर अब Chrome ब्राउज़र पर भी उपलब्ध, ऐसे करे उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस AI के जमाने में Google भी काफी समय से नए नए AI फीचर्स पेश कर रहा है, कंपनी ने पहले अपना AI मॉडल Bard पेश किया था और फिर उसे अपग्रेड करके Gemini के रूप में पेश किया गया है, जो हमारे लिए पर्सनल असिस्टेंस का काम भी करता है। हाल ही में Samsung के फोल्डेबल फ़ोन्स में Google के माध्यम से “Circle to search” AI फीचर देखने को मिला था, अरु अब Google ने अपने Chrome ब्राउज़र में भी इस “Circle to search” को शामिल कर लिया है। आगे Google Chrome Circle to search फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme Watch S2 और Realme Buds T310 भारत में लॉन्च; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Google Chrome Circle to search फीचर की जानकारी

हाल ही में Chrome ब्राउज़र पर Google का Circle to search AI फीचर देखने को मिला है। ये फीचर ChromeOS 127 बीटा बिल्ड और Chrome 128 बीटा बिल्ड में शामिल किया गया है, जिसका उपयोग यूजर्स Windows और macOS पर कर सकते हैं। हालांकि ये बीटा वर्जन में उपलब्ध है, इसलिए वो ही यूजर्स फ़िलहाल इसका उपयोग कर पाएंगे, जो इन दोनों बीटा वर्जन को यूज कर रहे हैं। कंपनी ने इस फीचर को किसी कारणवश Circle to search के नाम से पेश नहीं किया है, बल्कि ब्राउज़र पर ये “Search with Google Lens” के नाम से उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही इसे अपने स्टेबल वर्जन में पेश कर सकती है। Google ने Chrome 128 beta से सम्बंधित एक नोट भी जारी किया है।

नए Search with Google Lens फीचर का उपयोग कैसे करें

  • इसके लिए सबसे पहले अपने Windows या macOS पर Google Chrome ओपन करें।
  • अब दायीं और बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको “Search with Google Lens” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर किसी भी प्रोडक्ट इमेज या एरिया को सर्कल मार्क करें।
  • इतना करने पर Google ब्राउज़र के साइड पैनल पर आपको उससे रिलेटेड रिजल्ट्स दिखाने लगेगा।

ये पढ़े: Gmail पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें; ईमेल अपने आप हो जायेगा सेंड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageSamsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फोल्डेबल फोन पेश किए थे जिनमें कई AI फीचर्स को शामिल किया गया था, और अब कंपनी अपना नेक्स्ट जेनरेशन One UI 7 software पेश करने जा रही है। कंपनी One UI 7 beta वर्जन को अगले सप्ताह तक लॉन्च कर सकती है, और इसका Stable वर्जन …

ImageGoogle I/O 2024: Gemini 1.5 Pro, Ask Photos, समेत जानें Google की सभी बड़ी घोषणाएं

Google I/O 2024 इवेंट में इस बार कंपनी ने काफी कुछ सामने रखा है। इस डेवलपर कांफ्रेंस में कंपनी ने AI टूल Gemini, प्रोजेक्ट Astra और Android 15 के फीचरों सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इवेंट की शुरुआत सुन्दर पिचाई ने AI टूल Gemini से की। Google I/O 2024 की हाईलाइट रही AI, कंपनी …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageAI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Google पर कुछ भी खोजना अब तक काफी आसान था, कुछ शब्द लिखे, लिंक खुले और फिर सही जवाब खुद ढूंढना पड़ा। लेकिन Google I/O 2026 में कंपनी ने Search को लेकर बड़ा बदलाव दिखाया है। अब Google Search सिर्फ लिंक दिखाने वाला साधन नहीं रहेगा, बल्कि आपकी बात समझकर जवाब देने, जानकारी जुटाने और …

Discuss

Be the first to leave a comment.