Realme Watch S2 और Realme Buds T310 भारत में लॉन्च; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज 30 जुलाई को अपनी शानदार Realme 13 Pro सीरीज के साथ Realme Watch S2 और Realme Buds T310 भारत में लॉन्च किया हैं। हालांकि सबकी नजर कंपनी के नए स्मार्टफोन पर है, लेकिन इसकी स्मार्टवॉच और बड्स भी काफी शानदार स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन के साथ पेश किये गए हैं। यदि आप भी नयी स्मार्टवॉच या एअर बड्स लेने का मैं बना रहे हैं तो एक नजर Realme Watch S2 और Realme Buds T310 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर जरूर डालें।

Realme Watch S2 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 4,499 रूपए की कीमत पर भारत में पेश किया है। ये स्मार्टवॉच Metallic Grey, Midnight Black, और Ocean Silver इन तीन रंगों में उपलब्ध है, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Flipkart से खरीद सकते हैं।

Realme Watch S2 launch details

बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी है, जिस पर एक ग्लास कवर चढ़ा हुआ है। Watch S2 में AI फ्रीटर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें AI पर्सनल असिस्टेंस, और स्मार्ट डायल इंजन शामिल हैं, जो इसे यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। ये स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। कंपनी के अनुसार सिंगल चार्ज पर ये 20 घंटों तक का बैटरी बैकअप देती है।

ये पढ़े: Poco M6 Plus 5G और Poco Buds X1 रिटेल बॉक्स लीक: जानें स्पेसिफिकेशन्स

Realme Buds T310 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इन T310 Buds को 2199 रूपए की कीमत पर भारत में पेश किया गया है। ये एअरबड्स Monet Purple, Vibrant Black, और Agile White इन तीन रंगों में उपलब्ध है, जिन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Flipkart से खरीद सकते हैं।

इनमें 46dB Hybrid Noise Cancellation फीचर का उपयोग किया गया है। 360 डिग्री स्पाटिअल साउंड इफेक्ट्स के लिए इसमें कंपनी ने 12.4mm Dynamic Bass Driver दिया है। इन T310 Buds में AI Deep Call Noise Reduction का उपयोग किया गया है, जिससे शोर शराबे में भी कालिंग के दौरान स्पष्ट आवाज सुनाई दे। Smart Dual-device Connection के माध्यम से डिवाइसों में आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसमें आपको 45ms की अल्ट्रा लौ लेटेंसी देखने को मिलेगी। इनका वजन 4.2g है।

ये पढ़े: Nothing Phone (2a) Plus कैमरा सेटअप डिटेल्स कन्फर्म: कैमरा सेटअप में हुआ बड़ा अपग्रेड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageRealme Watch S2 भारत में 30 जुलाई को होगी लॉन्च: रिटेल बॉक्स के साथ डिज़ाइन हुई लीक

Realme इस महीने के आखिर तक अपने अन्य डिवाइस के साथ Realme Watch S2 को भी लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। इसके जानकारी खुद कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से दी है। इस स्मार्टवॉच को Realme Watch S के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, जिसे नवम्बर 2020 में लॉन्च किया …

ImageAmazon Prime Day पर इन Amazfit Smartwatches पर मिल रहा है 55% तक का डिस्काउंट

Amazon Prime Day इस महीने की 21 तारीख को शुरू होने वाली है, इस दो दिन की Prime Day सेल में सभी प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलने वाला है। इसी बीच Amazfit ने अपनी कुछ स्मार्टवॉचेस पर 55 प्रतिशत तक के डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। आगे Amazon Prime Day पर डिस्काउंट पर मिलने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.