Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक सामने आ रही है, और लॉन्च से पहले ही इसके रंग, प्रोसेसर और बेंचमार्क स्कोर काफी कुछ सामने आ चुका है।
इस बार Nothing किफायती कीमत पर अपना वही चर्चित डिज़ाइन और एक नया Snapdragon चिपसेट देकर बजट सेगमेंट में अन्य प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है।
ये पढ़ें: Blastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस
Nothing Phone (4b) के रंग और डिज़ाइन
लीक हुए रेंडर्स में Phone (4b) तीन रंगों में नज़र आया है, सफेद (White), नीला (Blue) और काला (Black)। पीछे आपको Nothing की पहचान बन चुकी Glyph लाइट स्ट्रिप भी यहां नज़र आएगी। डिज़ाइन में कंपनी ने Phone (4a) और Phone (4a) Pro दोनों से प्रेरणा ली है, ऐसा लग रहा है। ऊपर कैमरे वाले हिस्से में ट्रांसपेरेंट लुक और नीचे प्लेन बैक पैनल। रेंडर्स में पिछली तरफ दो कैमरे और काफी बड़े लेंस कटआउट दिखाई दे रहे हैं।

Nothing Phone (4b) स्पेसिफिकेशन और बेंचमार्क
फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, साथ में 8GB रैम और Android 16। Geekbench पर इसने सिंगल-कोर में 1,088 और मल्टी-कोर में 3,155 पॉइंट हासिल किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि फोन सीधे बजट सेगमेंट के यूज़र्स को टारगेट कर रहा है। टिपस्टर्स के अनुसार, इसमें दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हो सकते हैं।

डिस्प्ले, बैटरी और कैमरे को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अलग-अलग लीक्स में इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000 से 6,000mAh के बीच बैटरी होने की बात कही जा रही है, लेकिन ये आंकड़े फिलहाल कन्फर्म नहीं हैं। इसलिए लॉन्च तक इन्हें सिर्फ लीक मानकर चलिए।
कीमत

टिपस्टर योगेश ब्रार के मुताबिक Phone (4b) की कीमत हाल में आए Nothing Phone (4a) से करीब ₹3,000 से ₹5,000 कम रखी जा सकती है। Phone (4a) की शुरुआती कीमत ₹37,999 है, ऐसे में नया फोन ₹30,000 के आसपास वाले सेगमेंट में आ सकता है।
ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?
बाकी सारी डिटेल 7 जुलाई के लॉन्च इवेंट में साफ हो जाएगी। तब तक कीमत और फीचर्स को लेकर ये लीक्स ही सबसे बड़ा सहारा हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































