Gmail पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें; ईमेल अपने आप हो जायेगा सेंड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ईमेल शेड्यूल कैसे करें: यदि हम किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, स्टूडेंट हैं, या कोई भी काम करते हैं, तो हमें कई बार काम से संबंधित ईमेल्स भेजना पड़ते हैं। बहुत बार ऐसा भी होता है, कि या तो हम ईमेल करना भूल जाते हैं, या ईमेल भेजने का समय मध्य रात्रि का होता है, जिससे हमें काफी परेशानी होती हैं, लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि gmail में एक इनबिल्ट फीचर है, जिससे ईमेल को भेजने के लिए शेड्यूल किया जा सकता है।

यदि आप अपने ईमेल को पहले से शेड्यूल करते हैं, तो उस समय आप सो रहे हो, कहीं व्यस्त हो या आपका इन्टरनेट कनेक्शन बंद हो तो भी वो ईमेल अपने आप ही सामने वाले व्यक्ति को सेंड हो जायेगा। यदि आपको नहीं पता ईमेल को शेड्यूल कैसे करते हैं? तो इस लेख को पूरा पढ़े इसमें हमनें स्टेप वाइज आसान शब्दों में Gmail पर ईमेल शेड्यूल करने का तरीका बताया है। आगे इस तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Find My device सेटअप कैसे करें: जानें उपयोग का तरीका, फ़ोन गुम होने पर काम आएगा

Gmail पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप/पीसी में gmail ओपन करें।
  • अब नया ईमेल भेजने के लिए “Compose” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां जिसे ईमेल भेजना है, उसका ईमेल एड्रेस और सब्जेक्ट दर्ज करें।
  • अब जो भी ईमेल भेजना है, उसे लिखकर तैयार कर लें।
  • इसके बाद दाएं तरफ ऊपर की ओर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • एक मेनू खुलेगा, यहां “Schedule Send” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक पॉपअप खुलेगा, यहां “Pick date & time” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर जिस तारीख और समय पर ईमेल भेजना चाहते हैं, वो तारीख और समय चुनें और “Schedule Send” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आपका ईमेल उस समय पर सेंड होने के लिए शेड्यूल हो जायेगा।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको ये तो समझ आ गया होगा, कि Gmail पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें?, लेकिन आपको ये भी पता होना आवश्यक है, कि शेड्यूल किये गये ईमेल में यदि आप सेंड होने से पहले कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। इसके लिए आपको “Sent” के सेक्शन में जाना होगा यहाँ “Scheduled Emails” का ऑप्शन मिल जाएगा।

ये पढ़े: Google Photos से फोटोज को iCloud में कैसे मूव करें?(2 आसान स्टेप्स में)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSHRESHTA NETS 2027: SC-DNT बच्चों की 12वीं तक नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में मुफ्त पढ़ाई, 30 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म

एक नज़र में : SC और DNT परिवारों के जो बच्चे इस साल 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए NTA ने SHRESHTA NETS 2027 का फॉर्म खोल दिया है। ये परीक्षा पास करने वाले बच्चे 9वीं या 11वीं में देश के नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूलों में दाखिला पाते हैं, और 12वीं तक …

Imageउपयोगकर्ता हो रहे Netflix Phishing Scam का शिकार, जाने Netflix का पासवर्ड कैसे बदले

कुछ समय पहले ही Netflix ने पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा को बंद किया था, और अब Netflix Phishing Scam की खबरें सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार Netflix Users एक फिशिंग स्कैम के शिकार हो रहे है। इस Scam में एक ईमेल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं की लॉगिन आईडी और पासवर्ड लिया जा रहा है। …

ImageOneDrive स्पेस कैसे खाली करे? (7 आसान टिप्स)

यदि आपकी भी OneDrive ज्यादा भरी हुई है, जिस वजह से आप उसमे ज्यादा फाइल्स स्टोर नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इस लेख को पढ़ना चाहिए, इस लेख में हमनें OneDrive स्पेस कैसे खाली करे? इसकी जानकारी दी है, इन OneDrive स्पेस खाली करने के 7 टिप्स को फॉलो करके आप अपनी OneDrive …

ImageGTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

एक नज़र में : GTA 6 का 13 साल का इंतज़ार 19 नवंबर की आधी रात को खत्म हो रहा है। खास बात ये है कि इसे आप अपने फोन पर भी खेल सकते हैं। PlayStation Store पर GTA 6 के पेज पर ‘Remote Play supported’ साफ लिखा है। लेकिन इंटरनेट पर घूम रही GTA …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Discuss

Be the first to leave a comment.