Vivo X Fold 3 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फ़ोन Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च करने वाला है, इसकी पुष्टि एक टीज़र द्वारा की गयी है। ये पहली बार है जब vivo भारत में अपना फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च करेगा। इससे पहले कंपनी ने सिर्फ चीन में फोल्डेबल फ़ोन को लॉन्च किया था। X Fold 3 Pro अन्य ब्रांड के Samsung Galaxy Z Fold 5, OnePlus Open, और Oppo Find N2 Flip जैसे फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर दे सकता है। इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट और Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है।

इस फ़ोन के बारे में कई खबरें वायरल हो रही हैं, जिनके अनुसार कंपनी इस फ़ोन को अगले महीने के आखिर तक लॉन्च कर सकती हैं। इसके पहले इस फ़ोन को चीन में लॉन्च हो चूका है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में लॉन्च होने वाले Vivo के X Fold 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वैरिएंट के समान ही हो सकते हैं। एक नजर इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता पर डालते हैं।

Vivo X Fold 3 Pro

Vivo X Fold 3 Pro कीमत और उपलब्धता

फ़िलहाल कंपनी द्वारा भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की कोई पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन इसके चीनी वैरिएंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में इसकी कीमत लगभग 1,15,990 रूपए हो सकती हैं। ये फ़ोन अगले महीने की 27 से 29 जून तारीख के बीच में रिलीज़ किया जा सकता है। उसके कुछ समय बाद इसे आप ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

ये पढ़े: Tata Play रिचार्ज प्लान 2024 लिस्ट; चुने अपने पसंद का प्लान

Vivo X Fold 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस फ़ोन के भारतीय वैरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी हैं। इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स चीनी वैरिएंट के सामान ही हो सकते हैं, इसके अतिरिक्त इसके बारे में कई खबरें वायरल हो रही हैं। जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

  • डिस्प्ले: फ़ोन में 6.53-इंच कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच इनर AMOLED LTPO फोल्डिंग डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।
  • परफॉरमेंस: ये फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त ग्राफ़िक्स के लिए Adreno GPU का इस्तेमाल किया जा सकता है। फ़ोन OriginOS 4 लेयर के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
  • स्टोरेज: Vivo X Fold 3 Pro में 16GB की LPDDR5X RAM और 1TB की UFS4.0 स्टोरेज दी जा सकती हैं।  
  • कैमरा: इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल 3x टेलीफ़ोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
  • बैटरी: फ़ोन में 5,700mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiQoo Z9x 5G होने वाला है भारत में लॉन्च,21,000 से कम कीमत पर मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

iQoo जल्द ही भारतीय बाज़ार में अपना नया फ़ोन पेश करने वाली है। इस कंपनी के फ़ोन अपने शानदार स्पेसिफिकेशन्स और परफॉरमेंस के लिए काफी लोकप्रिय हो रहे हैं , ऐसे में कंपनी ने अपने नए फ़ोन iQoo Z9x 5G का खुलासा किया है। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सभी जानकारी …

ImageOnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus जल्द ही अपने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ-साथ, इस साल कई सारे नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा, जैसा OnePlus कीबोर्ड और OnePlus Pad इत्यादि। अभी हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus foldable स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया है। टिपस्टर …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products