Apple M4 MacBook Pro वीडियो वायरल, एक नजर फीचर्स और Geekbench स्कोर्स पर डालते हैं।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का M4 MacBook Pro जल्द ही लॉन्च हो सकता है, पहले इसके बॉक्स की जानकारी Facebook पर रिवील हुई थी और अब हाल ही में M4 MacBook Pro वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे Russian YouTuber Wylsacom द्वारा साझा किया गया है। आगे इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 13 में इन नयी चीजों को किया जायेगा शामिल, सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर आया नजर

M4 MacBook Pro वीडियो वायरल हुआ

वायरल वीडियो में M4 chip बेंचमार्क लिस्टिंग की जानकारी भी शामिल है। वीडियो के अनुसार M4 MacBook Pro ने Geekbench पर सिंगल कोर टेस्टिंग में 3864 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग में 15288 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। ये 10-core CPU के साथ पेश किया जायेगा, जिस वजह से ये पिछले वर्जन के मुकाबले 25% तेज़ काम करता है, क्योंकि पिछले वर्जन में 8-core CPU का उपयोग किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो में इसके वैसे मॉडल को दिखाया गया है, जिसमें 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको तीन Thunderbolt 4 USB-C ports मिलेंगे। M4 MacBook Pro USB-C to MagSafe 3 चार्जिंग केबल के साथ आएगा, और 70W USB पॉवर को सपोर्ट करेगा।

M4 MacBook Pro वायरल वीडियो में इसके स्पेस ब्लैक कलर को दिखाया गया है, जो हमें बेस मॉडल में मिलेगा, जबकि पिछले वर्जन के बेस मॉडल में ये कलर ऑप्शन उपलब्ध नहीं था।

Gurman के अनुसार कंपनी इसे अक्टूबर के आखिर तक आधिकारिक तौर पर रिवील कर सकती है, और M4 MacBook Pro 1 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

ये पढ़ें: Vivo X200 सीरीज कैमरा, प्रोसेसर, और मॉडल्स की जानकारी ऑफिशियली रिवील हुई

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageSnapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Geekbench पर आया नजर; मल्टी कोर टेस्टिंग में A17 Pro से ज्यादा स्कोर

Qualcomm अक्टूबर महीने तक Snapdragon का नेक्स्ट जनरेशन प्रोसेसर लॉन्च करने वाला है। हाल ही में कंपनी ने Geekbench पर अपने नए Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर की टेस्टिंग की है। इसके पहले भी इस प्रोसेसर सम्बंधित कई लीक्स सामने आये हैं। आगामी Snapdragon प्रोसेसर Dimensity 9300 और A17 Pro को टक्कर देगा। आगे Snapdragon 8 Gen …

ImageInfinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Infinix Xpad के जल्द लॉन्च होने की खबरें सामने आयी थी और अब इसके कुछ लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हुए लीक्स में टैबलेट के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शामिल हैं। खबरों के अनुसार ये कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है। आगे Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.