Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Geekbench पर आया नजर; मल्टी कोर टेस्टिंग में A17 Pro से ज्यादा स्कोर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm अक्टूबर महीने तक Snapdragon का नेक्स्ट जनरेशन प्रोसेसर लॉन्च करने वाला है। हाल ही में कंपनी ने Geekbench पर अपने नए Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर की टेस्टिंग की है। इसके पहले भी इस प्रोसेसर सम्बंधित कई लीक्स सामने आये हैं। आगामी Snapdragon प्रोसेसर Dimensity 9300 और A17 Pro को टक्कर देगा। आगे Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Geekbench टेस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Infinix Note 40X 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Geekbench टेस्टिंग की जानकारी

हाल ही में इस Snapdragon 8 के नेक्स्ट जनरेशन प्रोसेसर को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। वेबसाइट पर ये प्रोसेसर “Manufacturer Model” के लेबल के साथ लिस्ट हुआ है, इसका मतलब यह प्रोसेसर का फाइनल प्रोडक्शन वर्जन नहीं है। वेबसाइट पर इसके स्कोर्स के साथ मदरबोर्ड, क्लस्टर्स, और मेमोरी की जानकारी भी शामिल हैं।

Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Geekbench टेस्टिंग की जानकारी

इस प्रोसेसर ने सिंगल कोर टेस्टिंग के दौरान 2884 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग के दौरान 8840 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। सिंगल कोर टेस्टिंग में इसने Apple के A17 Pro से थोड़ा कम और मल्टी कोर में इससे भी ज्यादा स्कोर हासिल किया है। बात करें A17 Pro की तो इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार Geekbench पर इसने सिंगल कोर टेस्टिंग के दौरान 2915 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग के दौरान 7,300 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया था।

इस बार कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 4 में स्टैंडर्ड Arm cores की जगह कस्टम Oryon CPU डिज़ाइन का उपयोग किया है, इसका उपयोग कंपनी कंप्यूटर के लिए Snapdragon X-series बनाने में करती है। ये प्रोसेसर octa-core स्ट्रक्चर पर काम करेगा, जिसमें से 6 बेस cores 2.78GHz की क्लॉकस्पीड और बाकि अन्य 2 परफॉरमेंस cores 4.09GHz की क्लॉकस्पीड पर रन होंगे।

ये प्रोसेसर अगले साल लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप फ़ोन्स में उपयोग किया जायेगा। analyst Ming-Chi Kuo के अनुसार इसके डिज़ाइन में बदलाव होने और परफॉरमेंस को बेहतर बनाने की वजह से Gen 3 के मुकाबले इसकी कीमत में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिस वजह से आगामी फ्लैगशिप फ़ोन्स की कीमत भी बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

ये पढ़े: iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक: 21 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageSamsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s शामिल करने वाला है, इस फ़ोन को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कई खबरें सामने आने लगी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। …

ImageSamsung Galaxy S24 FE Exynos 2400 के साथ Geekbench पर दिखा; जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर कई खबरें लीक हुई, लेकिन इसके लॉन्च की निर्धारित तारीख अभी तक सामने नहीं आयी है। हालांकि हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी इस फ़ोन को जल्द ही लांच कर सकती है। आगे Galaxy S24 …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products