iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक: 21 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO जल्द ही अपने दो शानदार फ़ोन iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च करने वाला है। इनके लॉन्च की तारीख 21 अगस्त रखी गयी है। पहले कम्पनी ने फ़ोन के डिज़ाइन की जानकारी साझा की थी और अब इन दोनों फ़ोन के फीचर्स की जानकारी सामने आयी हैं। आगे iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: OnePlus Apex Edition शानदार AI फीचर्स के साथ 7 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक

खबरों के अनुसार फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कंपनी द्वारा ही साझा की गयी हैं। जानकारी के अनुसार iQOO Z9s सीरीज के दोनों फ़ोन में 3D curved AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें Z9s 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस और Z9s Pro 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है।

बात करें परफॉरमेंस की तो iQOO Z9s में Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर iQOO Z9s Pro में Snapdragon 7 Gen 3 SoC का उपयोग किया जा सकता है। कंपनी इन दोनों फ़ोन्स में सुपर नाईट मोड के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 (OIS) कैमरा देने वाली है, जो 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जा सकता है। शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ फ़ोन में AI Erase और AI Photo Enhance जैसे कई फीचर्स को शामिल किया जायेगा।

iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z9s Pro में कंपनी 5,500 mAh की बैटरी दे सकती है। पिछले लीक्स के अनुसार फ़ोन ने AnTuTu पर 8.2 लाख का स्कोर हासिल किया है। दोनों फ़ोन 25,000 रूपए से कम कीमत पर उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी कंपनी द्वारा एक टीज़र के माध्यम से साझा की गयी थी।

ये पढ़े: Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageiQOO Z9s सीरीज की कीमत का टीज़र सामने आया; 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन से सम्बंधित कई जानकारी सामने आयी हैं, और अब कंपनी ने हिंट देते हुए iQOO Z9s सीरीज की कीमत की जानकारी नए टीज़र के माध्यम से साझा की है। लॉन्च के बाद फ़ोन को इसकी आधिकारिक …

ImageiQoo Z9s सीरीज डिज़ाइन टीज़र आया सामने; अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

अगले महीने iQoo अपनी नयी iQoo Z9s सीरीज पेश करने वाला है। काफी समय से इसके बारे में इंटरनेट पर रूमर्स आ रहे थे, और हाल ही में सीरीज के एक मॉडल को Geekbench वेबसाइट पर भी देखा गया था। कंपनी के इंडियन CEO ने फ़ोन की डिज़ाइन को अपने एक्स हैंडल पर टीज़ किया है। …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products