OnePlus Apex Edition शानदार AI फीचर्स के साथ 7 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फोल्डेबल फ़ोन काफी समय से ट्रेंड में चल रहे हैं, इसी के चलते OnePlus ने अपना शानदार फोल्डेबल OnePlus Open स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था, और अब कंपनी 7 अगस्त को इसी का OnePlus Apex Edition लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से साझा की हैं। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Crimson Shadow कलर में पेश किया जायेगा।

OnePlus Open Apex Edition की जानकारी

ब्लॉग पोस्ट के अनुसार कंपनी OnePlus Open Apex Edition में ज्यादा स्टोरेज के साथ कई शानदार AI फीचर्स को शामिल करने वाली है, इसके अतिरिक्त इसमें नए सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल सकते हैं। ये फ़ोन Hasselblad 503CW 60 Years Victor Red Edition से प्रेरित है। इसके बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश दिया गया है। Alert Slider पर वाइब्रेंट ऑरेंज कलर एक्सेंट दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ़ोन के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की गयी हैं।

ये पढ़े: iQOO Z9s सीरीज की कीमत का टीज़र सामने आया; 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

OnePlus Open स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 7.82 इंच का Flexi-fluid AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31 इंच का 2k रिसोल्यूशन वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और OxygenOS 13.2 लेयर के साथ Android 13 पर रन होता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल Sony LYT-T808 OIS प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 20 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, और 32 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन में 4,805 mAh की बैटरी दी गयी है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये पढ़े: Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageOnePlus Nord 4 लॉन्च डेट, रेंडर और कीमत हुई लीक; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

OnePlus अपनी Nord सीरीज में जल्द ही नया फ़ोन पेश करने वाला है, इसकी जानकारी एक टिपस्टर द्वारा साझा की गयी हैं। जानकारी के अनुसार पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 की सफलता के बाद अब कंपनी इस साल के OnePlus Summer Launch Event में OnePlus Nord 4 लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर …

ImageOnePlus 13 में 2K OLED डिस्प्ले के साथ मिल रहे हैं, ये धमाकेदार फीचर्स

OnePlus 12 की सफलता के बाद कंपनी जल्द ही अपना नया फ़ोन OnePlus 13 चीन में लॉन्च कर सकती है। जैसा कि हमनें टाइटल में बताया है, इस फ़ोन में 2K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है, हालांकि कंपनी द्वारा इसके विषय में कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, लेकिन इस …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.