OnePlus 13 में 2K OLED डिस्प्ले के साथ मिल रहे हैं, ये धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 12 की सफलता के बाद कंपनी जल्द ही अपना नया फ़ोन OnePlus 13 चीन में लॉन्च कर सकती है। जैसा कि हमनें टाइटल में बताया है, इस फ़ोन में 2K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है, हालांकि कंपनी द्वारा इसके विषय में कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, लेकिन इस फ़ोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। आगे OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स (अपेक्षित)

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा अपनी वीबो पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जिसके अनुसार फ़ोन में 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन में  3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा सकती हैं। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

फ़ोन को पावर देने के लिए 6,000mAh की “super silicon” बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती हैं। धुल और पानी से बचाव के लिए फ़ोन अभी तक की सबसे ज्यादा हाई IP69 rating प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है, इसके अतिरिक्त फ़ोन में अल्ट्रासोनिक फिंगर प्रिंट सेंसर और हैप्टिक्स के लिए X-axis मोटर का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S24 FE कलर वैरिएंट की जानकारी लीक; जानें पूरी खबर

OnePlus 13 डिज़ाइन

पहले इसके बारे में कुछ लीक्स सामने आये थे, जिनमें फ़ोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की बात कही गयी थी, लेकिन चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा हाल ही में जो जानकारी साझा की गयी है, उसके अनुसार फ़ोन में फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। OnePlus 13 के रेंडर के अनुसार फ़ोन के बैक पैनल पर एक स्क्वायर सह्पे का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमे LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, इसके अतिरिक्त पिछले फ़ोन की तरह इस फ़ोन में भी Hasselblad ब्रांडिंग मिलेगी। फ़ोन के दाईं ओर वॉल्यूम बटन और बाईं ओर अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है।

ये पढ़े: Google Pixel 9 सीरीज़ 13 अगस्त को होगी लॉन्च: मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageRealme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक; Snapdragon 8 Gen 4 SoC के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

इस साल के आखिर तक Realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च किया जा सकता है, इसकी जानकारी खुद कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट चेस जू द्वारा दी गयी है। इस जानकारी के बाद से इस फ़ोन के कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीबो यूजर द्वारा Realme GT 7 …

ImageiQOO 13 series जल्द ही Snapdragon 8 Gen4 SoC के साथ लॉन्च हो सकती हैं, स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए

iQOO 12 series के सफलता के बाद कंपनी जल्द ही अपनी नयी iQOO 13 series लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं। आगे iQOO 13 लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं। iQOO 13 series की लीक हुई जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा इससे …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products