Vivo X200 सीरीज कैमरा, प्रोसेसर, और मॉडल्स की जानकारी ऑफिशियली रिवील हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo X200 सीरीज काफी समय से सुर्खियों में है। कंपनी जल्द ही इस सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाली है, इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में कंपनी के वाईस प्रेसीडेंट Jia Jingdong ने ब्रांड मैनेजर के साथ मिल कर आधिकारिक तौर पर इस सीरीज की कुछ जानकारी साझा की है। खबरों के अनुसार सीरीज को 14 अक्टूबर तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इस सीरीज में Vivo X200, X200 Pro Mini, और X200 Pro को शामिल किया जायेगा। कंपनी ने फ़ोन के डिज़ाइन और कैमरा सैम्पल्स की जानकारी भी साझा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT Neo 7 लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स लीक हुए, इस दमदार चिपसेट के साथ iQOO Neo 10 Pro को दे सकता है टक्कर

Vivo X200 सीरीज डिज़ाइन

फ़ोन को एक शानदार लुक के साथ पेश किया जायेगा। फ़ोन के बैक पैनल पर एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, हालाँकि फ़ोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज के अलग अलग मॉडल्स को ब्लू, ग्रे, वाइट, ब्लैक, पिंक, और ग्रीन कलर में दिखाया गया है। कैमरा सेटअप के मध्य में Zeiss की ब्रांडिंग नजर आ रही है। नीचे की तरफ स्पीकर्स और सिम ट्रे दी गयी है, और दायीं ओर पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स नजर आ रहे हैं।

Vivo X200 सीरीज कैमरा

इस सीरीज में Zeiss 200MP APO सुपर टेलीफ़ोटो लेंस का उपयोग किया गया है, जो 135mm फ़ोकल लेंथ के साथ आता है, और पोर्ट्रेट कम्प्रेशन को बढ़ाता है। इसमें आपको “टेलीफ़ोटो मैक्रो” मोड भी मिलता है, इसके अतिरिक्त “लैंडस्केप मोड” दिया गया है। इन फीचर्स के साथ फ़ोन बेहतरीन फोटोज क्लिक करने में सक्षम है, जिसके कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

इसमें आप 120fps पर 4K स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सीरीज में V3+ चिप को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त ये Sony LYT-818 सेंसर सपोर्ट के साथ पेश की जाएगी। इसमें आपको 10-बिट लॉग और 4K बैकलिट मूवी पोर्ट्रेट वीडियो फीचर भी मिलेंगे।

अन्य जानकारी के अनुसार इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट को शामिल किया गया है, जिसने AnTuTu पर 3 मिलियन का स्कोर हासिल किया है। सीरीज के सभी फ़ोन फ़ोन OriginOS 5 पर रन होंगे। फ़ोन में 2160Hz PWM dimming सपोर्ट के साथ Zeiss मास्टर कलर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हुई, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageVivo V40 सीरीज 7 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च, ये चीजें आपको पता होना चाहिए

Vivo भारत में 7 अगस्त को अपनी नयी Vivo V40 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Vivo V40 और Vivo V40 Pro को शामिल किया गया हैं। ये सीरीज V30 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश की जायेगी। इस सीरीज के दोनों ही फ़ोन Zeiss सपोर्ट के साथ पेशकिये जायेंगे, जबकि पिछली सीरीज …

ImageiQoo Z9s सीरीज डिज़ाइन टीज़र आया सामने; अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

अगले महीने iQoo अपनी नयी iQoo Z9s सीरीज पेश करने वाला है। काफी समय से इसके बारे में इंटरनेट पर रूमर्स आ रहे थे, और हाल ही में सीरीज के एक मॉडल को Geekbench वेबसाइट पर भी देखा गया था। कंपनी के इंडियन CEO ने फ़ोन की डिज़ाइन को अपने एक्स हैंडल पर टीज़ किया है। …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.