Vivo V40 सीरीज 7 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च, ये चीजें आपको पता होना चाहिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में 7 अगस्त को अपनी नयी Vivo V40 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Vivo V40 और Vivo V40 Pro को शामिल किया गया हैं। ये सीरीज V30 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश की जायेगी। इस सीरीज के दोनों ही फ़ोन Zeiss सपोर्ट के साथ पेशकिये जायेंगे, जबकि पिछली सीरीज में सिर्फ प्रो मॉडल में ही इसका उपयोग किया गया था। कंपनी ने लॉन्च से पहले हीदोनों फ़ोन्स के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा कर दी हैं। आगे इस इन दोनों फ़ोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Geekbench पर आया नजर; मल्टी कोर टेस्टिंग में A17 Pro से ज्यादा स्कोर

Vivo V40 सीरीज की कीमत

फ़िलहाल कंपनी द्वारा इस सीरीज के दोनों फ़ोन्स की कीमत साझा नहीं की गयी है, लेकिन खबरों के अनुसार Vivo V40 की अपेक्षित कीमत 35,000 रूपए से 40,000 रूपए के बीच हो सकती है, और इसके प्रो मॉडल के लिए आपको 40,000 से ज्यादा रूपए खर्च करना पड़ सकते हैं। इन दोनों फ़ोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं।

Vivo V40 सीरीज डिज़ाइन

इस सीरीज के बेस मॉडल V40 को Lotus Purple, Ganges Blue, और Titanium Grey इन तीन रंगों में पेश किया जायेगा, जबकि इसके प्रो मॉडल में Ganges Blue और Titanium Grey सिर्फ दो रंग देखने को मिलेंगे। फ़ोन के बैकपैनल पर बायीं ओर ऊपर कीतरफ ओवल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें बेस मॉडल में ड्यूल कैमरा सेटअप और प्रो मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल पर कैमरा सेटअप के साथ “Zeiss” की ब्रांडिंग भी दी गयी है। फ़ोन IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जायेगा।

Vivo V40 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

इस सीरीज के दोनों ही फ़ोन्स में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। बेस मॉडल में 12GB तक RAM के साथ Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया जा सकता है, जबकि प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 9200+ मिलने कीउम्मीद है। दोनों ही फ़ोन Funtouch OS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होंगे।

Vivo V40 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि इसके प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल Sony IMX816 टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। ये कैमरा सेटअप 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 50X ZEISS Hyper Zoom फीचर के साथ आएगा। दोनों फ़ोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएंगे।

दोनों ही फ़ोन में 5,500mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है, जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी में 20% एनर्जी डेंसिटी है, जो आम बैटरी की तुलना में 1000mAh ज्यादा पॉवर देगी।

ये पढ़े: Infinix Note 40X 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageVivo V40 SE 4G 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च: जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo ने अपना नया फ़ोन Vivo V40 SE 4G Czech रिपब्लिक में लॉन्च किया है। इस octa-core Snapdragon चिपसेट द्वारा संचालित होने वाले फ़ोन को Vivo V40 SE 5G, Vivo V40 Lite 5G, और Vivo V40 Lite 5G की सीरीज में शामिल किया गया है। इसी के साथ भारत में भी कंपनी जल्द ही Vivo …

Imageअगस्त 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2024

अगस्त 2024 में भारतीय बाज़ार में स्मार्टफोनों की बारिश होने वाली है। Pixel 9 सीरीज़ जैसे फ्लैगशिप फोनों के अलावा इस महीने मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V40 सीरीज़, Motorola Edge 50 और Poco का किफायती फ़ोन Poco M6 Plus, इत्यादि कई स्मार्टफोन नज़र आएंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अगस्त 2024 में लॉन्च होने …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products