एक्सक्लूसिव : vivo V40e 5G कैमरा, IP रेटिंग, और अपेक्षित कीमत हुई रिवील; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में vivo ने V40 सीरीज लॉन्च की थी, कंपनी इस सीरीज में जल्द ही एक और नए स्मार्टफोन vivo V40e 5G को शामिल करने वाली है। ये एक मिड रेंज फ़ोन होने वाला है, जिसके बारे में कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, हालाँकि हमारे सूत्रों से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आयी हैं। आगे vivo V40e 5G फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: HMD Skyline ने 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

vivo V40e 5G फीचर्स

सूत्रों के अनुसार फ़ोन में V40 और V40 Pro की तरह ही 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4,500 Nits की पीक ब्राइटनेस और 1,200 Nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन सेगमेंट के सबसे बेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Funtouch OS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन हो सकता है।

इसके बैक पैनल पर 50 MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 MP सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50 MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 5500 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, हालाँकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने नहीं आयी है। इसमें IP65 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। फ़ोन में हमें 8 GB RAM के साथ 256 GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

vivo V40e 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

सूत्रों के अनुसार फ़ोन को 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज इन दो वैरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रूपए से 30,000 रूपए तक हो सकती है।

फ़ोन Monsoon Green और Royal Bronze इन दो रंगों में उपलब्ध हो सकता है। फ़ोन के इस महीने के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च के साथ ही ये समान कीमत पर उपलब्ध OPPO F27 Pro+ और OPPO Reno 12 को टक्कर दे सकता है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप लीक; फ़ोन Galaxy Note 20 डिज़ाइन के साथ हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

ImageVivo V40e 5G Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Vivo ने अपनी Vivo V40 सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में नया फ़ोन Vivo V40e शामिल करने वाली है। कुछ समय पहले ही इस फ़ोन को मॉडल नंबर V2403 के साथ Bluetooth SIG के डेटाबेस में देखा गया था और अब फ़ोन Geekbench वेबसाइट पर नजर …

ImageVivo V40, Vivo V40 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और धमाकेदार फीचर्स के बारे में

Vivo ने आज V40 सीरीज के साथ अपने दो शानदार स्मार्टफोन Vivo V40 और Vivo V40 Pro भारत में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फ़ोन अलग अलग प्रोसेसर द्वारा संचालित होते हैं, और इनमें Zeiss कैमरा तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन फ़ोन को V30 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products