Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप लीक; फ़ोन Galaxy Note 20 डिज़ाइन के साथ हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से Galaxy S25 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं, और फिर से एक बार Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि कंपनी इसे Galaxy Note 20 की डिज़ाइन के साथ पेश कर सकती है, कंपनी ने साल 2020 में Galaxy Note 20 और इसका अल्ट्रा वैरिएंट पेश किया था, जिसे उस समय काफी पसंद किया गया था। आगे इस प्रोटोटाइप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Zero Flip टीज़र हुआ वायरल; जानें कलर, डिज़ाइन और फीचर्स के बारे में

Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप लीक

लीक हुए प्रोटोटाइप में Galaxy Note 20 की झलक नजर आ रही है, और इसका कारण लीक हुई इमेज में नजर आ रही फ़ोन की कर्व्ड स्क्रीन और शार्प कॉर्नर्स हैं। लीक्स के अनुसार फ़ोन को फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं फ़ोन के साथ इन बिल्ट S Pen मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है।

बात करें बैक पैनल की तो, बैक पैनल पर वर्टिकल प्लेसमेंट के साथ इस पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। @kro_roe द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर साझा की गयी पोस्ट के अनुसार कंपनी के पास अपने अगले फ्लैगशिप फ़ोन के लिए पांच टेस्ट डिवाइस (प्रोटोटाइप) हैं, जिसमें से ये रिलीज़ के करीब वाला आखिरी प्रोटोटाइप हो सकता है, जिसे बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया जा सकता है, और वो Galaxy Note 20 हो सकता है।

credit: Technizo Concept

फ़ोन से सम्बंधित कुछ फीचर्स भी सामने आये हैं, जिनके अनुसार इसमें 6.8 इंच का फ्लैट sAMOED डिस्प्ले दिया जा सकता है फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, जिसने हाल ही में Geekbench पर टेस्टिंग के दौरान A18 Pro चिपसेट को पीछे छोड़ा है। फ़ोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें S pen सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अतिरिक्त कंपनी Galaxy S24 FE फैन एडिशन पर भी काम कर रही है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: HONOR Pad X8a 11 इंच FHD डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImageSamsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung अगले साल के शुरूआती महीने में अपना नया फ़ोन Galaxy S25 ultra लॉन्च कर सकता है, जिसे Galaxy S24 ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे सम्बंधित कई लीक्स वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स सामने आये हैं। आगे इसके बारे …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन लीक: विज़ुअल बेज़ेल्स के साथ मिल सकती है, असीमेट्रिकल डिज़ाइन

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फ़ोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। हालांकि लॉन्च से पहले ही फ़ोन के डिज़ाइन और कैमरा की कुछ जानकारी इंटरनेट पर लीक …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.