Samsung Galaxy S25 FE जल्द होगा लॉन्च Exynos 2400 और 4,900mAh बैटरी के साथ, लेकिन एक फीचर सबको चौंका सकता है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपनी Fan Edition सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन – Galaxy S25 FE शामिल कर सकता है। हालाँकि लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन Galaxy S24 FE के मुकाबले कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ भारत में जल्दी ही दस्तक दे सकता है।

ये पढ़ें: Samsung दे रहा है ₹33,000 की Galaxy Watch 8 फ्री में, बस पूरा करो ये आसान सा फिटनेस चैलेंज

इस बार जो चीज़ सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रही है, वो है इसका Exynos 2400 चिपसेट, जो आमतौर पर Samsung ने अपने फ्लैगशिप S24 Ultra जैसे प्रीमियम फोनों में इस्तेमाल किया है। अगर ये लीक सच हुई, तो पहली बार किसी Fan Edition फोन में एक हाई-एंड प्रोसेसर मिल सकता है, जो कि इसकी परफॉर्मेंस को काफी बेहतर कर सकता है। यही फीचर इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज़ माना जा रहा है, क्योंकि अब तक FE सीरीज़ को हमेशा थोड़े कट-डाउन स्पेसिफिकेशन के साथ ही पेश किया जाता रहा है। लेकिन ये चिपसेट फ्लैगशिप है और इसके साथ इस बार यूज़र्स मिड-रेंज में भी फ्लैगशिप परफॉरमेंस का अनुभव पा सकते हैं।

कैमरा और बैटरी में मिलेगा नया अनुभव

अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 50 MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ आएगा। इसके अलावा 12 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 MP का टेलीफोटो लेंस होगा जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी कैमरे में भी हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, इस बार 10MP की जगह पर 12MP का फ्रंट कैमरा आने की सम्भावना है।

 Galaxy S25 FE

इस फोन में Galaxy S24 FE की 4,700mAh बैटरी के मुकाबले में थोड़ी बड़ी, 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। S25 FE का वज़न भी लगभग 190 ग्राम और मोटाई 7.4mm बतायी जा रही है। साथ ही ये IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस भी ऑफर कर सकता है।

ये पढ़ें: अब YouTube ही तय करेगा कि तुम इसे इस्तेमाल कर सकते हो या नहीं, जानें क्या है माजरा

Galaxy S25 FE के लीक हुए स्पेसिफिकेशन

लीक जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन होगा। इसके अलावा बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung का इन-हाउस Exynos 2400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो Galaxy S24 FE के Exynos 2400e से थोड़ा सही लेकिन बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की भी सम्भावना है। सॉफ्टवेयर के मामले में ये One UI 8 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा।

इन सभी बदलावों से साफ है कि Galaxy S25 FE एक हल्के लेकिन स्मार्ट अपग्रेड के रूप में सामने आ सकता है, जो Samsung के मिड-रेंज यूज़र्स को एक बेहतरीन प्रीमियम एक्सपीरियंस देने में शायद सक्षम होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageदो महीने में दाम बढ़ाकर घटाए, Triumph ने सस्ती कीं Speed 400 और Tracker 400

Triumph की 400 रेंज इस साल दो बार महंगी हो चुकी है, क्योंकि अप्रैल में इंजन छोटा करके दाम घटाने के बाद कंपनी ने जून और जुलाई, दोनों महीनों में कीमतें ऊपर कर दी थीं। अब कंपनी ने इसका उल्टा किया है। Triumph ने Triumph Speed 400 की कीमत ₹6,000 और Tracker 400 की कीमत …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Discuss

Be the first to leave a comment.