Samsung दे रहा है ₹33,000 की Galaxy Watch 8 फ्री में, बस पूरा करो ये आसान सा फिटनेस चैलेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत भी आपके लिए कमा सकती है इनाम? जी हां, आप केवल चलकर Samsung की एक कीमती स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। Samsung ने भारत में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अपने लोकप्रिय Walk-a-thon India चैलेंज का तीसरा एडिशन लॉन्च कर दिया है। ये एक अच्छा मौका है, जहां आप सेहत बनाते हुए भी Samsung Galaxy Watch 8 free में जीत सकते हैं। अगर आप फिटनेस को लेकर थोड़ा भी सीरियस हैं, तो अब आपका हर कदम बन सकता है आपको लाखों लोगों में जिताने का एक मौका।

ये पढ़ें: 1 अगस्त से UPI की दुनिया बदलेगी – अब हर क्लिक पर रखी जाएगी नजर!

क्या है Walk-a-thon India चैलेंज?

Samsung का ये फिटनेस इवेंट 1 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक चलेगा और इसमें हिस्सा लेना पूरी तरह से फ्री है। इसके लिए आपको बस अपने Samsung Galaxy फोन में Samsung Health ऐप खोलकर ‘Walk-a-thon India’ चैलेंज जॉइन करना है और पूरे महीने में कम से कम 2 लाख कदम चलने हैं।

Samsung Walk-a-thon India चैलेंज के इनाम में क्या मिलेगा?

  • टॉप पर पहुँचने वाले खिलाड़ियों को Samsung की प्रीमियम Samsung Galaxy Watch 8 free मिलेगी
  • साथ ही 15,000 रुपये तक के गारंटीड डिस्काउंट कूपन

Samsung Galaxy Watch 8 free पाने के लिए कैसे हिस्सा लें ?

  • Samsung Health ऐप खोलें
  • चैलेंज जॉइन करें
  • अगस्त भर स्टेप्स काउंट करते रहें
  • 5 से 30 सितंबर के बीच Samsung Members ऐप पर इनाम क्लेम करें

ये पढ़ें: अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

Galaxy Watch 8 फीचर –

  • 40mm और 44mm साइज़ में उपलब्ध
  • सुपर AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस
  • Exynos W1000 प्रोसेसर और Wear OS 6
  • नया Antioxidant Index फीचर और Google Gemini AI असिस्टेंट

Samsung Galaxy Watch 8 की कीमत 32,999 रुपये है, लेकिन अगर आपने सही समय पर सही कदम उठाए, तो ये आपको मुफ्त में मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.