Infinix Zero Flip टीज़र हुआ वायरल; जानें कलर, डिज़ाइन और फीचर्स के बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फ्लिप फ़ोन्स की के बाजार में अब Infinix भी कदम रखने वाला है, इसी के चलते कंपनी जल्द ही अपना नया फ़ोन Infinix Zero Flip लॉन्च करने वाला है। हाल ही में कंपनी द्वारा इसका टीज़र साझा किया गया है, खबरों के अनुसार फ़ोन को भारत में भी पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं, एक पाकिस्तानी रिटेलर ने भी फ़ोन की बैनर इमेज के साथ कुछ फीचर्स साझा किये हैं, जो काफी आश्चर्यजनक है। एक नजर Infinix Zero Flip टीज़र पर डालते हैं, और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: HONOR Pad X8a 11 इंच FHD डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Zero Flip टीज़र आया नजर

इसका टीज़र कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा किया गया है, जिसमें फ़ोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है, और पूरा फोकस फ़ोन के हिन्ज डिज़ाइन पर किया गया है, हालाँकि कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसके अतिरिक्त एक पाकिस्तानी रिटेलर Chugtai Mobile द्वारा Infinix Zero Flip बैनर इमेज साझा की गयी है, जिसमें इसके ब्लैक वैरिएंट के साथ वायलेट गार्डन कलर को भी दिखाया गया है।

Infinix Zero Flip बैनर इमेज

Infinix Zero Flip फीचर्स

लीक्स के अनुसार फ़ोन को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है, इसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, और मेटल फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है। पाकिस्तानी रिटेलर द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार इसमें 3.64 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass का उपयोग किया जा सकता है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8 GB RAM के साथ 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फ़ोन  4,700mAh या 4,720mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 70W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसका साइज 170 x 73.4 x 7.64mm हो सकता है।  

ये पढ़ें: Redmi Note 14 Pro और POCO X7 BIS लिस्टिंग पर आएं नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageTop 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 – भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमतों से बचने का विकल्प नहीं रहे, बल्कि दोपहिया बाज़ार की सबसे तेज़ी से बढ़ती कहानी बन चुके हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले साल मई के मुकाबले करीब 63% …

ImageRealme Narzo 70 Turbo टीज़र नजर आया; Motorsport डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

कुछ महीनों पहले Realme ने Narzo सीरीज के दो शानदार स्मार्टफोन Narzo 70 और Narzo 70x लॉन्च किये थे, और अब कंपनी इस सीरीज में Realme Narzo 70 Turbo को शामिल करने वाली है। लॉन्च से पहले इस फ़ोन से सबंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, और अब जाकर कंपनी ने Realme Narzo 70 Turbo का …

ImageRealme 13 Series लॉन्च की तारीख आयी सामने; 29 अगस्त को होगा लॉन्च

काफी समय से Realme 13 Series 5G के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच फ़ोन को कई सर्टीफिकेशन्स वेबसाइट पर भी देखा गया और इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने Realme 13 Series लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टीज़र …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageInfinix Zero Flip AI व्लॉगिंग फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Infinix का Infinix Zero Flip शानदार फीचर्स के साथ वैश्विक बाजार में लॉन्च हो गया है, और कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी पेश करने वाली है। ये Infinix का पहला फोल्डेबल फ़ोन है, और इसे AI व्लॉगिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। एक नजर Infinix Zero Flip की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.