Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अगले साल के शुरूआती महीने में अपना नया फ़ोन Galaxy S25 ultra लॉन्च कर सकता है, जिसे Galaxy S24 ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे सम्बंधित कई लीक्स वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स सामने आये हैं। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Xiaomi 15 Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च, Xiaomi 14T रेंडर्स भी आये सामने

Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक

इसकी जानकारी @UniverseIce द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जिसमें इन रेंडर्स के लिए “Onleaks” को शुक्रिया भी बोला गया है। ये तस्वीरें CAD आधारित है, अर्थात ये पूरी तरह से एक्यूरेट नहीं हो सकती है, लॉन्च के समय फ़ोन की डिज़ाइन में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Credit: ANDROIDHEADLINE

पोस्ट के अनुसार इसका डिज़ाइन फ़िलहाल अज्ञात है, और फ़ोन के बेज़ेल्स और मिडल मेटल फ्रेम में कुछ एरर है, लीक की हुई तस्वीरों में कैमरा प्लेसमेंट तो सही है, लेकिन कैमरा स्टाइल को Fold6 से लिया गया है, इसका मतलब है, कि कैमरा रिंग्स में हमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लीक हुई तस्वीरों में फ़ोन को फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है, जिसके मध्य में एक पंच होल कट आउट है, पैक पैनल पर बायीं और LED फ़्लैश के साथ कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन नजर आ रहा है।

Credit: ANDROIDHEADLINE

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन में 3x टेलीफ़ोटो और 5x टेलीफ़ोटो सेंसर मिल सकते हैं, इसके अतिरिक्त अल्ट्रा वाइड को 50 मेगापिक्सल ISOCELL JN3 अपग्रेड के साथ पेश किया जा सकता है। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh बैटरी मिल सकती है। फ़ोन का वजन 219g हो सकता है, जो Galaxy S24 Ultra की तुलना में कम है।

ये पढ़े: क्या 46,900 के बजट में खरीदनी चाहिए Apple Watch सीरीज़ 10, 5 पॉइंट्स में जानिये

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra डिस्प्ले लीक; बड़े डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Samsung अगले साल के शुरुआती महीनों में Galaxy S25 सीरीज को वैश्विक बाज़ार में लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले एक टिपस्टर द्वारा इस सीरीज के Samsung Galaxy S25 Ultra के डिस्प्ले की जानकारी साझा की गयी है, इसके पहले कंपनी ने भी इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया था, कि इसे नए …

ImageXiaomi 15 Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च, Xiaomi 14T रेंडर्स भी आये सामने

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 15 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। हाल ही में Xiaomi के Lu Weibing द्वारा Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की गयी है, कि कंपनी इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट का उपयोग कर सकती है। इसके पहले भी फ़ोन से …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Discuss

Be the first to leave a comment.