Samsung Galaxy S25 Ultra डिस्प्ले लीक; बड़े डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अगले साल के शुरुआती महीनों में Galaxy S25 सीरीज को वैश्विक बाज़ार में लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले एक टिपस्टर द्वारा इस सीरीज के Samsung Galaxy S25 Ultra के डिस्प्ले की जानकारी साझा की गयी है, इसके पहले कंपनी ने भी इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया था, कि इसे नए अपग्रेड्स और AI फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। आगे Samsung Galaxy S25 Ultra डिस्प्ले लीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme Narzo 70 Turbo 5G स्पेसिफिकेशन्स और कलर वैरिएंट्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S25 Ultra डिस्प्ले लीक की जानकारी

इसकी जानकारी एक टिपस्टर “@UniverseIce” द्वारा अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में Galaxy S24 Ultra अल्ट्रा के मुकाबले कम चौड़ाई होगी, हालाँकि इसका डिस्प्ले पुराने वर्जन से बढ़ा हो सकता है। Galaxy S24 Ultra की चौड़ाई 79mm है, जबकि Galaxy S25 Ultra की चौड़ाई 77.6mm है।

दूसरी ओर Galaxy S24 Ultra में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Galaxy S25 Ultra में 6.86 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कम चौड़ाई में बड़ा डिस्प्लै मिलने का कारण इसके पतले बेज़ेल्स हैं। इस फ़ोन में आस पास की बॉर्डर को कम कर दिया गया है, ताकि डिज़ाइन के मामले में ये फ़ोन अपने प्रतिद्वंदी iPhone 16 Pro Max को टक्कर दे सके, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। खबरों के अनुसार iPhone 16 Pro Max में 1.15mm पतले बेज़ेल्स दिए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल कंपनी द्वारा इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, लेकिन खबरों के अनुसार इस फ़ोन में 16GB RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 4 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा को शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़े: Motorola Edge 50 Neo रिटेलर वेबसाइट पर नजर आया; 29 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन लीक: विज़ुअल बेज़ेल्स के साथ मिल सकती है, असीमेट्रिकल डिज़ाइन

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फ़ोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। हालांकि लॉन्च से पहले ही फ़ोन के डिज़ाइन और कैमरा की कुछ जानकारी इंटरनेट पर लीक …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra में मिल सकता है ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानकारी हुई लीक

Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर नयी खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार अब आपको इसके बैक पैनल पर क्वाड-कैमरा की जगह ट्रिपल कैमरा देखने के लिए मिल सकता है, क्योंकि इस बार कंपनी अपने आगामी फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra camera सेटअप में से एक सेंसर कम कर सकती हैं। हालांकि इससे …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.