Samsung Galaxy S25 Ultra में मिल सकता है ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानकारी हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर नयी खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार अब आपको इसके बैक पैनल पर क्वाड-कैमरा की जगह ट्रिपल कैमरा देखने के लिए मिल सकता है, क्योंकि इस बार कंपनी अपने आगामी फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra camera सेटअप में से एक सेंसर कम कर सकती हैं। हालांकि इससे फ़ोन की कैमरा क्वालिटी में फर्क नहीं पड़ेगा। जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ये पढ़े: Poco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स

Samsung Galaxy S25 Ultra कैमरा सेटअप की जानकारी

फ़िलहाल कंपनी द्वारा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन एक एक्स यूजर Sperandio4Tech द्वारा पोस्ट के माध्यम से इसके कैमरा सेटअप की जानकारी लीक कर दी गयी हैं। साझा की गई पोस्ट के अनुसार कंपनी Galaxy S25 Ultra prototype पर काम कर रही हैं, जिसमें क्वाड-कैमरा की जगह ट्रिपल कैमरा दिया गया है। लीक हुई जानकारी के अनुसार फ़ोन में से 3x zoom वाला 10 मेगापिक्सल कैमरा को हटा दिया गया है, इसकी जगह 3x zoom का काम अब 200MP 24mm सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा करेगा।

ये पढ़े: Honor 200 Pro design renders की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

इसके अतिरिक्त पेरिस्कोप कैमरा सेंसर में भी काफी बदलाव किये जा सकते हैं, इसमें आपको 4 से 5x ज़ूम और 6 से 7x  का वेरिएबल ज़ूम का फीचर मिल सकता है। हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर में किसी प्रकार के बदलाव की अभी कोई उम्मीद नहीं है।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कैमरा सेटअप के अलावा इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी इंटरनेट पर काफी खबरें हैं, जिनके अनुसार इसमें 6.83 inch का 144 Hz रिफ्रेश रेट वाला Display मिल सकता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Gen4, Octa Core Processor का उपयोग किया जा सकता है। फ़ोन में 12 GB RAM और 256 GB inbuilt storage मिल सकती हैं। बैटरी बैकअप के लिए 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100 mAh बैटरी का उपयोग किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageSamsung Galaxy S25 में मिलेंगे नए गैलेक्सी AI फीचर्स; Galaxy S24 FE Codename की खबरें भी लीक

Samsung जल्द ही अपनी नयी सीरीज Samsung Galaxy S25 लॉन्च कर सकता है। खबरों के अनुसार कंपनी गूगल के साथ मिल कर इस सीरीज में नए गैलेक्सी AI फीचर्स देने पर काम कर रही है। ये नए गैलेक्सी AI फीचर्स S24 FE एडिशन फ़ोन में भी देखने को मिल सकते हैं, इसके अतिरिक्त Galaxy S24 …

ImageSamsung Galaxy F55 5G इस महीने होगा लॉन्च, इस कीमत पर दे रहा है धमाकेदार फीचर्स

Samsung Galaxy F55 5G के इस महीने की शुरुआत में लॉन्च होने की खबरें सुर्खियों में है, इसकी पुष्टि कंपनी द्वारा ही की गयी है। Galaxy F55 को मिड रेंज कीमतों पर पेश किया जा सकता है। इसके पहले भी Galaxy F सीरीज की जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई थी। इस फ़ोन की डिज़ाइन और …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.