Motorola Edge 50 Neo रिटेलर वेबसाइट पर नजर आया; 29 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola इसी महीने अपना नया फ़ोन Motorola Edge 50 Neo लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस फ़ोन से संबंफित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। फ़ोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया है, और अब हाल ही में ये फ़ोन रिटेलर वेबसाइट पर नजर आया है। आगे Motorola Edge 50 Neo रिटेलर वेबसाइट लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 Neo लॉन्च की तारीख

कंपनी इस फ़ोन को 29 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है। साझा की गयी पोस्ट में कंपनी ने टीज़र के साथ एक कैप्शन “Artistic elegance meets beautiful colors”  भी लिखा था, इसके साथ ही #hellosmARTphone का भी उपयोग किया गया था। टीज़र के अनुसार कंपनी इस फ़ोन में Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा का उपयोग कर सकती है।

ये पढ़े: Infinix Zero 40 स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरें लीक हुई; जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola Edge 50 Neo रिटेलर वेबसाइट की जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार Hungary और Ukraine की रेटियलेर वेबसाइट पर इस फ़ोन को देखा गया है। वेबसाइट पर इस फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी शामिल हैं। लिस्टिंग के अनुसार इस फ़ोन में 6.4 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 14 पर काम कर सकता है। इस फ़ोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700C प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रिंट में वीडियो कालिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन 4,310mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

ये पढ़े: Moto G45 5G धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और उपलब्धता

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageBIS वेबसाइट पर दिखा Motorola Edge 50; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Motorola Edge सीरीज का अपना नया फ़ोन Motorola Edge 50 जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। हाल ही में इस फ़ोन को Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है, इसके अतिरिक्त फ़ोन के कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आये हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन को Motorola Edge 40 …

ImageRealme 13 Series लॉन्च की तारीख आयी सामने; 29 अगस्त को होगा लॉन्च

काफी समय से Realme 13 Series 5G के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच फ़ोन को कई सर्टीफिकेशन्स वेबसाइट पर भी देखा गया और इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने Realme 13 Series लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टीज़र …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.