BIS वेबसाइट पर दिखा Motorola Edge 50; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Edge सीरीज का अपना नया फ़ोन Motorola Edge 50 जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। हाल ही में इस फ़ोन को Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है, इसके अतिरिक्त फ़ोन के कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आये हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन को Motorola Edge 40 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती है। आगे इस लेख में Motorola Edge 50 लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BIS वेबसाइट पर दिखा Motorola Edge 50

हाल ही में इस फ़ोन को मॉडल नंबर XT2407-3 के साथ BIS वेबसाइट पर देखा गया है। जानकारी के अनुसार फ़ोन की लिस्टिंग सोमवार को हुई है। Motorola Edge 50 BIS लिस्टिंग से समझ आ रहा है, कि कंपनी इस फ़ोन को साल के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़े: OnePlus Summer Launch Event 16 जुलाई को होगा; इन प्रोडक्ट्स की हो सकती हैं घोषणा

अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया Moto Edge 50

इस फ़ोन को सिर्फ BIS वेबसाइट पर ही नहीं देखा गया है, बल्कि इसके पहले भी फ़ोन TDRA, FCC, और EEC जैसी कई सरीफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आया है। TDRA वेबसाइट के माध्यम से फ़ोन के नाम की जानकारी सामने आयी हैं, वहीं FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Motorola Edge 50 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की गयी हैं।

FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 5G, Bluetooth, GPS, NFC और Wi-Fi 6 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए जा सकते हैं, इसके अतिरिक्त फ़ोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

ये पढ़े: डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ Samsung Folding Device CNIPA पर पेटेंट कराया गया; रेंडर्स आये सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

ImageIMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट नज़र आया POCO X5 GT, जल्द ही लॉन्च हो सकता है फोन

POCO ने हाल ही में भारत और यूरोप में X5 सीरीज लॉन्च की है। वहीं भारत में सीरीज़ के केवल एक फोन POCOX5 Pro को लॉन्च किया गया है, और यूरोपीय बाजार में POCO X5 5G को पेश किया गया है। अब खबर है, कि कंपनी जल्द ही X5 सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन …

ImageMotorola Edge 20 जल्द होगा 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Motorola इस महीने के आखिर तक ग्लोबल मार्किट में Edge 20 सीरीज को लांच कर सकती है। हाल ही में दोनों ही फ़ोनों को TENNA लिस्टिंग पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साईट पर XT2143 और XT2153 दो फोन लिस्ट किय गये है जो उम्मीद है की Moto Edge 20 सीरीज के फ़ोनों के मॉडल नंबर …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.