Motorola Edge 20 जल्द होगा 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola इस महीने के आखिर तक ग्लोबल मार्किट में Edge 20 सीरीज को लांच कर सकती है। हाल ही में दोनों ही फ़ोनों को TENNA लिस्टिंग पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साईट पर XT2143 और XT2153 दो फोन लिस्ट किय गये है जो उम्मीद है की Moto Edge 20 सीरीज के फ़ोनों के मॉडल नंबर है। इस से पहले XT 2153 मॉडल नंबर को 3C सर्टिफिकेशन साईट पर भी देखा गया था।

Motorola Edge 20 सीरीज की लांच डेट और संभावित कीमत

अफवाहों की माने तो Edge 20 मिड-रेंज फोन को भारत में इस महीने के आखिर या अगस्त की शुरुआत में पेश किया जाएगा। डिवाइस को 30,000 रुपये के आसपास लांच किए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Edge 20 सीरीज में Edge20 Pro और Edge 20 Lite भी लॉन्च किये जायेंगे। हाल ही में एक लीक में टिप्स्टर इवान ब्लास ने बताया था कि लेनोवो के मालिकाना हक वाली मोटोरोला भारत में Edge 20 Pro / Lite स्मार्टफोन्स पेश करेगी।

Motorola Edge 20 सीरीज के आपेक्षित स्पेसिफिकेशन्स

Moto edge 20 में 6.67 इंच FHD+ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले हो सकती है जिस पर बीच में पंच-होल डिजाइन दी जाएगी। स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर वाले इस फोन में 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4000mAh बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी।

Edge 20 में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में रियर पर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 16 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल लेंस और 3x ज़ूम सपॉर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा हो सकता है। फोन में मोनो स्पीकर और गूगल असिस्टेंट बटन दिए जा सकते हैं।

कुछ दावों के अनुसार Edge 20 हैण्डसेट को मार्किट में ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और ग्रे कलर आप्शन में पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRedmi K40 हो सकता है जल्द ही लांच, 3C सर्टिफिकेशन साईट पर हुआ लिस्ट

शाओमी भी लगता है अपने नये स्मार्टफोन को लांच करने के लिए तैयार है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi K40 को पेश कर सकती है। डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है। तो उम्मीद है की यह फोन जल्द ही मार्किट में भी देखने को मिल …

ImageHonor 20 और Honor 20 Pro की स्पेसिफिकेशन और लांच डेट आई सामने: 4 रियर कैमरा से होगा लेस

पिछले हफ्ते ही Honor 20 और Honor 20 Pro दोनों ही स्मार्टफोनों को EEC द्वारा सर्टिफिकेशन मिल चूका है। अब आज एक ताज़ा लीक के हिसाब से चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साईट Weibo पर Honor 20 -सीरीज से जुडी काफी जानकारी सामने आई है जिनमे डिवाइस की स्पेसिफिकेशन से लाकर प्राइस तक सब साफ़ तौर पर बताया …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.