क्या 46,900 के बजट में खरीदनी चाहिए Apple Watch सीरीज़ 10, 5 पॉइंट्स में जानिये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Apple ने अपनी Apple Watch सीरीज़ 10 को वैश्विक बाजार में पेश किया है, जिसकी शुरूआती कीमत भारत में लगभग 46,900 रूपए है। बाजार में इस कीमत पर Samsung और अन्य कंपनी की स्मार्टवॉच भी पहले से उपलब्ध हैं, लेकिन इस बार Apple ने अपनी इस स्मार्टवॉच को कुछ खास फीचर्स के साथ पेश किया है। यदि आप इस वॉच को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस लेख में हमनें 5 पॉइंट्स के माध्यम से बताया है, कि आपको इसे खरीदने के लिए 46,900 रूपए खर्च करना चाहिए या नहीं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: JioPhone Prima 2 4G शानदार फीचर्स के साथ कम कीमत पर हुआ लॉन्च

क्या 46,900 के बजट में Apple Watch सीरीज़ 10 खरीदना चाहिए?

यदि आप इस चीज को लेकर परेशान हैं, कि आपको ये स्मार्टवॉच खरीदना चाहिए या नहीं, कही इसे लेने पर आपके पैसे फालतू खर्च न हो जाये, तो नीचे हमनें इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में बताया है, जिससे आपको सही निर्णय लेने में आसानी होगी। वो फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं-

1. बड़ा डिस्प्ले: इस कीमत पर आपको Apple Watch सीरीज़ 10 में 42mm का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें ब्राइटर ऑफ-एंगल डिस्प्ले फीचर भी शामिल है, जिससे इसकी स्क्रीन को किसी भी एंगल से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

2. फ़ास्ट परफॉरमेंस: इस स्मार्टवॉच में 4-core nueral engine के साथ S10 SiP प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो इसकी अन्य स्मार्टवॉच की तुलना में सबसे बेहतर है। ये प्रोसेसर इस वॉच को सबसे बेहतर परफॉरमेंस देने वाली स्मार्टवॉच बनाता है, कर ये स्मार्टवॉच तेजी से काम करती है। Siri के साथ भी ये काफी तेज़ी से परफॉर्म करती है।

3. स्लीप एपनिया डिटेक्शन: ये एक ऐसी बीमारी है, जिससे काफी लोग ग्रस्त हैं, लेकिन उनको इसकी जानकरी भी नहीं है, कंपनी ने इस फीचर को भी Apple Watch सीरीज़ 10 में शामिल किया है, जो आपके ब्रीथिंग पैटर्न्स को समझ कर इस बीमारी से सम्बंधित जानकारी देता है, जिसकी रिपोर्ट आप भविष्य में अपने डॉक्टर से भी साझा कर सकते हैं।

4. बिल्ट-इन स्पीकर्स: इस बार Apple ने अपनी स्मार्टवॉच में बिल्ट इन स्पीकर्स दिए हैं, जिससे आप सीधे इस वॉच के माध्यम से ही गानें या किसी भी ऑडियो फाइल को सुन सकते हैं।

5. वाटर टेम्परेचर एंड डेप्थ सेंसर्स: कंपनी ने स्विमर्स के लिए इसमें कमाल का फीचर दिया है, जिसे Tides ऐप के माध्यम से मैनेज किया जा सकता है। ये फीचर पानी में 6 मीटर तक पानी के लेवल और टेम्परेचर को मॉनिटर कर सकता है।

ये 5 खास फीचर्स हैं, जिन्हें कंपनी ने अपनी ने Apple वॉच में शामिल किया है, इसके अतिरिक्त इस वॉच में और बभी कई शानदार फीचर्स हैं, जैसे फोटो ऐप, ट्रांसलेट ऐप, और क्रैश डिटेक्शन आदि। बैटरी लाइफ की बात करें तो एक बार पूरा चार्ज होने पर ये 36 घंटों तक चल सकती है, और इसे 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में मात्र 30 मिनट का समय ही लगता है।  

ये पढ़े: Apple Watch Ultra 2 vs Samsung Galaxy Watch Ultra की तुलना; कौन है आपके लिए बेहतर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageNothing Ear (Stick) भारत में लॉन्च, लेकिन क्यों आपको इसे नहीं खरीदना चाहिए

Nothing Ear (Stick) कई अफवाहों के बाद भारत में लॉन्च हुआ है। इस कंपनी का ये तीसरा प्रोडक्ट है और दूसरे इयरबड्स। इससे पहले कंपनी Nothing Ear (1) को भारतीय बाज़ार में लेकर आयी थी, जिनकी कीमत अब 7,299 रूपए है। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि ये नए बड्स पुराने Nothing Ear (1) …

ImageAmazfit BIP 5 रिव्यु: मज़बूत और फीचरों से भरपूर, लेकिन क्या कीमत सही है ?

Amazfit ने अपनी नयी स्मार्टवॉच Amazfit BIP 5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। ये एक बजट स्मार्टवॉच है, जिसमें आपको कई अच्छे फ़ीचर जैसे लम्बी बैटरी लाइफ, बिल्ट-इन माइक्रोफोन, कई हेल्थ ट्रैकर, 120 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड, ढ़ेरों वॉच फेस, इत्यादि। लेकिन वहीँ कुछ कमियाँ जैसे AMOLED न होकर LCD डिस्प्ले। …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Discuss

Be the first to leave a comment.