HMD Skyline ने 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ने भारत में फिर एक बार अपना शानदार स्मार्टफोन HMD Skyline लॉन्च कर दिया है। ये वो ही कंपनी है, जो Nokia फ़ोन्स बनाती थी और जुलाई में अपने पहले फ़ोन को कंपनी ने यूनिक फीचर के साथ पेश किया था, जिससे आप फ़ोन को घर पर ही रिपेयर कर सकते हो। इस फ़ोन को 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया गया है, और इसे भी घर पर ही रिपेयर किया जा सकता है। आगे HMD Skyline स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप लीक; फ़ोन Galaxy Note 20 डिज़ाइन के साथ हो सकता है लॉन्च

HMD Skyline कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को कंपनी ने सिंगल 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया है, फ़ोन की भारत में कीमत 35,999 रूपए है, और ये Neon Pink और Twisted Black इन दो रंगों में उपलब्ध होगा। फ़ोन की बिक्री 17 सितम्बर से शुरू होगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और रिटेलर स्टोर से खरीद सकते हैं।

HMD Skyline स्पेसिफिकेशन्स

फ़ोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और एक कस्टम बटन के साथ आता है, जिसे ऐप्स को लॉन्च करने, AI असिस्टेंट, और नेविगेशन के लिए मॉडिफाई किया जा सकता है। फ़ोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल Hybrid OIS प्राइमरी कैमरा।, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है, जो Auto Focus, Eye Tracking, और Selfie Gesture फीचर्स के साथ आता है। फ़ोन में 4,600mAh की बैटरी दी गयी है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C port, 5G, Dual 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 5.2, और GPS (Galileo L1/L5) जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। फ़ोन IP54 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है। फ़ोन को Gen2 Repairability के साथ पेश किया गया है।  

ये पढ़ें: HONOR Pad X8a 11 इंच FHD डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageHMD Crest और Crest Max लॉन्च की तारीख आयी सामने; इसी महीने भारत में होंगे लॉन्च

Nokia फ़ोन्स बनाने वाली HMD कंपनी भारत में अपने दो शानदार स्मार्टफोन HMD Crest और Crest Max लॉन्च करने वाली है। काफी समय से इस कंपनी के स्मार्टफोन्स की चर्चा इंटरनेट पर चल रही थी और अब जाकर कंपनी इसी महीने इन दोनों फ़ोन को भारत में पेश करेगी। कंपनी ने इसकी ऑफिसियल डेट भी …

Imageभारत में 30 मार्च को लॉन्च होगा Redmi का नया फ़ोन, कीमतें हो सकती हैं 15,000 रूपए से भी कम

Redmi Note 12 सीरीज़ में कंपनी का एक और फ़ोन भारत में 30 मार्च 2023 को लॉन्च होने जा रहा है। ये नया फ़ोन Redmi Note 12 है, जो 4G चिपसेट के साथ आएगा। भारत में Redmi Note 12 Pro+ पहले ही सामने आ चुका है और अब कंपनी इस सीरीज़ में एक बजट स्मार्टफोन …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.