Xiaomi, Vivo और Oppo ने पेश किया क्रॉस-ब्रांड फाइल ट्रान्सफर फीचर: 20Mbps से ज्यादा की मिलेगी डाटा ट्रान्सफर स्पीड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi, Oppo और Vivo ने आज अपने क्रॉस ब्रांड फाइल ट्रान्सफर फीचर की घोषणा कर दी है। जिसका मतलब है की ये तीनो चीनी स्मार्टफोन मेकर अब यूजर को आपस में फाइल ट्रान्सफर करने की सुविधा प्रदान करेगी। इस ग्रुप ट्रान्सफर सपोर्ट के बाद आपको इन तीनो ब्रांड के फ़ोनों के बीच 20Mbps की स्पीड से डाटा शेयर करने की सुविधा मिल जाती है जिसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी एप्प का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता। तो चलिए नज़र डालते है इस फीचर पर:

यह भी पढ़िए: Samsung ने Xiaomi के साथ पार्टनरशिप में पेश किया 108MP कैमरा सेंसर

Xiaomi, Oppo और Vivo का Cross-Brand Data Transfer फीचर

ये तीनो ही स्मार्टफोन मेकर अभी के लिए अपने-अपने फ़ोनों में फाइल ट्रान्सफर एप्लीकेशन देती है लेकिन इनका इस्तेमाल आप सिर्फ इन्ही की डिवाइसों में कर सकते है। तो इस क्रॉस-ब्रांड फाइल ट्रान्सफर फीचर के बाद यह आपको एप्पल के AirDrop जैसा शेयरिंग सपोर्ट मिलता है जो iOS प्लेटफार्म के अनुकूल है।

गूगल भी काफी दिनों से AirDrop जैसे एंड्राइड फाइल ट्रान्सफर जैसे फीचर पर काम आकर रहा है लेकिन यह सिर्फ पिक्सेल फ़ोनों में मिलेगा या सभी एंड्राइड फ़ोनों में यह साफ़ नहीं किया गया है। अभी के लिए यह AirDrop का एक अच्छा अल्टरनेटिव भी कहा जा सकता है।

इस डाटा ट्रान्सफर फीचर में पेश करने के साथ ही साफ़ किया है की इस से आप काफी अलग-अलग फॉर्मेट फाइल को ट्रान्सफर कर सकते है जिसमे फोटो, विडियो, गानें और सभी डाक्यूमेंट्स आदि को शामिल किया गया है। थर्ड पार्टी एप्लीकेशनों की तुलना में यहाँ पर 20Mbps के डाटा ट्रान्सफर स्पीड से फाइल ट्रान्सफर करेगा।

अभी के लिए यह सर्विस सिर्फ पेश की गयी है यूजर के लिए पब्लिक बीटा वर्जन के तौर पर यह इस महीने के अंत में उपलब्ध होगी।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSamsung 12GB LPDDR5 DRAM हुई मोबाइल फ़ोनों के लिए की गयी पेश

सैमसंग ने आज स्मार्टफोनों के लिए अपनी 12Gb LPDDR5 DRAM को पेश कर दिया है जो डिवाइस को बेहतर 5G और AI सपोर्ट प्रदान करती है। इस रैम की प्रोडक्शन इस महीने के अंत में शुरू भी हो जाएगी। इस साल की शुरुआत में ही कंपनी ने इशारा किया था की 12GB LPDDR4X RAM पर …

Imageकैसे करे अपने नए iPhone में Android डिवाइस से डाटा ट्रान्सफर

क्या आप iPhone खरीदना चाहते है या खरीद लिया है? तो सबसे बड़ा सवाल आपके दिमाग में यही आएगा की अपने एंड्राइड फोन से आईफोन में डाटा ट्रान्सफर कैसे किया जाएँ। वैसे तो यह एक काफी सरल प्रोसेस है लेकिन अगर आपने प्रक्रिया को ठीक से पूरा नहीं किया तो आपको iPhone को रिसेट भी …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.