कैसे करे अपने नए iPhone में Android डिवाइस से डाटा ट्रान्सफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप iPhone खरीदना चाहते है या खरीद लिया है? तो सबसे बड़ा सवाल आपके दिमाग में यही आएगा की अपने एंड्राइड फोन से आईफोन में डाटा ट्रान्सफर कैसे किया जाएँ। वैसे तो यह एक काफी सरल प्रोसेस है लेकिन अगर आपने प्रक्रिया को ठीक से पूरा नहीं किया तो आपको iPhone को रिसेट भी करना पड़ सकता है। तो चलिए नज़र डालते है इस पूरी प्रोसेस पर:

 Move to iOS एप्लीकेशन

डाटा ट्रांसफर करने से पहले आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस में Move to iOS नाम का ऐप डालना होगा। यह एक सिक्योर और सिंपल एप्लीकेशन है एप्पल ने आधिकारिक रूप से पेश की है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का साइज सिर्फ 1.1MB है।

कैसे करें Android से iPhone में डाटा ट्रान्सफर

  • सबसे पहले अपनी एंड्राइड डिवाइस में Move to iOS एप्लीकेशन को डाउनलोड और इनस्टॉल करे।
  • आईफोन ऑन करने के बाद जब आप इसे सेटअप करते हैं तो आपको Apps & Data का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां आपको Move Data from Android विकल्प चुनना है।
  • जिसके बाद एक कोड दिखाई देगा।
  • अब एंड्राइड डिवाइस में Move to iOS एप्लीकेशन ओपन करें और Find your Code ऑप्शन में Continue पर टैप करें।
  • अब आपको आईफोन में दिख रहा 6-डिजिट कोड को एंड्राइड डिवाइस में लिखना होगा।
  • एंड्राइड फोन में अब आपको Camera, Messages, contacts जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इसके बाद आप जो भी डाटा ट्रांसफर करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर लें। ट्रांसफर पूरा होने के बाद Done पर टैप करें। हम आपको यहाँ बता दें की इस प्रोसेस से आप म्यूजिक, बुक्स या पीडीएफ डाक्यूमेंट्स को ट्रान्सफर नहीं कर सकते है।

“अगर अपना अपना नया iOS डिवाइस सेटअप कर लिया है तो आप सीधा अपना एंडरॉयड का डाटा एप्पल के डिवाइस पर ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। अगर आप गलती से सेटअप पूरा कर चुके हैं तो फोन को erase करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि फोन इस्तेमाल करने से पहले ही डेटा ट्रांसफर कर लें।”

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Imageजाने कैसे करे WhatsApp मैसेज को Telegram एप्प पर ट्रान्सफर

WhatsApp ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्राइवेसी पालिसी में थोडा बदलाव किया और तभी से कंपनी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते इंडियन यूजर WhatsApp को इस्तेमाल करने के बजाये Telegram या Signal एप्लीकेशन की तरफ अपना रुख कर रहे है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट …

Imageजाने कैसे करे अपने iOS 12 युक्त iPhone को फैक्ट्री रिसेट और कैसे बनाये डाटा का बैकअप

कभी-कभी स्मार्टफोन को इस्तेमाल करते हुए समय के साथ धीमे होने की वजह से फोन को बचाने के लिए या फोन को बेचने पर या नए फोन को खरीदने पर या सॉफ्टवेयर में बदलाव की वजह से कहे लेकिन कभी-कभी आपको अपनी डिवाइस को रिसेट या उसके डाटा को बैकअप करने की जरूरत पड़ती है। …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.