Samsung 12GB LPDDR5 DRAM हुई मोबाइल फ़ोनों के लिए की गयी पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज स्मार्टफोनों के लिए अपनी 12Gb LPDDR5 DRAM को पेश कर दिया है जो डिवाइस को बेहतर 5G और AI सपोर्ट प्रदान करती है। इस रैम की प्रोडक्शन इस महीने के अंत में शुरू भी हो जाएगी। इस साल की शुरुआत में ही कंपनी ने इशारा किया था की 12GB LPDDR4X RAM पर काम कर रही है।

Samsung 12Gb LPDDR5 DRASM में क्या है ख़ास?

Samsung 12Gb LPDDR5 RAM

ब्रांड यहाँ पर दावा करता है की ये नया DRAM अपग्रेड बेहतर परफॉरमेंस और कैपेसिटी के साथ पेश की गयी है। यह रैम सैमसंग की लेटेस्ट सेकंड जेनरेशन 10nm क्लास प्रोसस पर आधारित है। जैसे-जैसे हम 5G कनेक्टिविटी की तरफ बढ़ रहे है यह नयी 12Gb LPDDR5 रैम टेक्निकल तौर पर डिवाइस को और बेहतर बनाएगी।

सैमसंग ने इसमें नया AI सपोर्ट और मशीन लीर्निग का सपोर्ट भी दिया है। रैम का ऑप्टीमाइज़्ड परफॉरमेंस स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ में भी सुधार करेगा।

Samsung 12Gb LPDDR5 RAM

अगर सीधे अंतर की बात करे तो 12GB LPDDR5 DRM 5,500 मेगाबिट्स-पर-सेकंड (Mbps) की स्पीड से डाटा ट्रान्सफर कर सकता है जो मौजूदा LPDDR4X रैम (4266Mbps) से 1.3 टाइम तेज़ है। LPDDR4X अभी के लिए हाई -एंड स्पेसिफिकेशन के तौर पर स्मार्टफोन में देखी जाती है।

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

सैमसंग ने दावा किया है की आप इस रैम के साथ 1 सेकंड में 44GB डाटा या कहे 3.78GB साइज़ की 12 FHD मूवीज को ट्रान्सफर कर सकते है जो बहुत की ज्यादा तेज़ कही जा सकती है।

बेहतर क्लॉक-स्पीड, ट्रेनिंग और लो-पॉवर फीचर के साथ डिजाईन किये गये नए सर्किट के साथ यह LPDDR4X की तुलना में 30% कम पॉवर का इस्तेमाल करती है। अगर साफ़ शब्दों में कहे तो यहाँ आपको अब स्मूथ परफॉरमेंस मिलेगा वो भी कम बैटरी लाइफ की खपत पर।

कंपनी इस रैम की प्रोडक्शन यूनिट को कोरिया के Pyeongtaek कैंपस में शिफ्ट करने का प्लान कर रही है। और अगर 12GB LPDDR5 रैम आपको बहुत ज्यादा लग रही है तो कंपनी ने ग्लोबल मेमोरी मार्किट के लिए 16GB LPDDR5 को माइलस्टोन के रूप में अगले साल पेश करने का भी इशारा किया है।

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 2 की प्री बुकिंग होगी 14 सितम्बर से इंडिया में शुरू, 1,49,999 रुपए होगी कीमत

Samsung ने 5 अगस्त को Galaxy Note 20 सीरीज के साथ Galaxy Fold 2 पर से पर्दा उठाया था और सिर्फ शो-केस किया था की डिवाइस देखने में कैसी होगी। उसी समय कंपनी ने डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकरी शेयर नहीं की थी लेकिन अब Fold 2 को अधिकारिक रूप इंडिया में प्री-बुकिंग के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 2 5G हुआ अधिकारिक रूप से पेश, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने 5 अगस्त को Galaxy Note 20 सीरीज के साथ Galaxy Fold 2 पर से पर्दा उठाया था और सिर्फ शो-केस किया था की डिवाइस देखने में कैसी होगी। उसी समय कंपनी ने डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकरी शेयर नहीं की थी लेकिन अब Fold 2 को अधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.