Samsung Galaxy Z Fold 2 की प्री बुकिंग होगी 14 सितम्बर से इंडिया में शुरू, 1,49,999 रुपए होगी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने 5 अगस्त को Galaxy Note 20 सीरीज के साथ Galaxy Fold 2 पर से पर्दा उठाया था और सिर्फ शो-केस किया था की डिवाइस देखने में कैसी होगी। उसी समय कंपनी ने डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकरी शेयर नहीं की थी लेकिन अब Fold 2 को अधिकारिक रूप इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए पेश कर दिया है।

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 2 को 1,49,999 की कीमत में पेश किया है। यह फोन Mystic Black और Mystic Bronze कलर ऑप्शन के साथ पेश की गयी है। बुकिंग के लिए आपको नों कॉस्ट EMI, फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर भी दिए गये है।

Galaxy Z Fold 2 सैमसंग तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है जो पहले ही तुलना में बड़ी डिस्प्ले और बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। डिवाइस की कवर डिस्प्ले इस बार 6.2-इंच की AMOLED साइज़ के साथ मिलती है जिसका रेज़ोलुशन 2260 x 816 रखा गया है।

आंतरिक रूप से फोन में आपको 7.6 इंच की अनफोल्ड डिस्प्ले मिलती है। सैमसंग ने यहाँ पर डिस्प्ले के लिए अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल किया है जो Galaxy Z Flip में भी देखने को मिलता है। डिवाइस में अब आपको कोई नौच नहीं दिया है सिर्फ पंच होल के तहत सेल्फी सेंसर दिया है। फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Z Fold 2 में आपको स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट के साथ 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग के अलावा फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक 5G स्मार्टफोन है जो सब-6 और mmWave दोनों को ही सपोर्ट करता है। साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पीछे की तरफ 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है।

Samsung Galaxy Z Fold 2 के फीचर

  • 7.6-इंच (2208 x 1768 पिक्सेल) QXGA+ 22.5:18 इनफिनिटी-O डायनामिक AMOLED इनसाइड डिस्प्ले, 6.2-inch (2260 x 816 पिक्सेल) 25:9 HD+ sAMOLED कवर डिस्प्ले
  • ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 865+ 7nm, Adreno 650 GPU
  • 12GB LPDDR5 रैम
  • 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
  • 12MP रियर कैमरा, LED फ़्लैश, f/1.8 अपर्चर, PDAF, OIS, 12MP टेलीफ़ोटो लेंस, f/2.4 अपर्चर, PDAF, OIS, 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 10x डिजिटल ज़ूम, 12MP 120° अल्ट्रा वाइड सेंसर, f/2.2 अपर्चर
  • 10MP कवर और 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, f/2.2 अपर्चर
  • स्टीरियो स्पीकर ट्यून बाय AKG, डॉल्बी अट्मोस
  • साइड फिंगरप्रिंट सेंसिर
  • फोल्ड साइज़: 68.0 x 159.2 x13.8~16.8mm, अनफोल्ड: 128.2 x 159.2 x 6.0~6.9mm; वजन: 282g
  • 5G SA/NSA, Sub6 / mmWave, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax (2.4/5GHz), HE80, MIMO, 1024-QAM, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, USB टाइप-C (जेन 3.2), NFC, MST
  • एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.5
  • ड्यूल सिम (nano + eSIM)
  • 4500mAh बैटरी, 25W वायर्ड और 11W वायरलेस चार्जिंग

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageSamsung Galaxy Fold 2 की स्पेसिफिकेशन 1 सितम्बर के लांच से पहले आई सामने, जाने कीमत और डिटेल्स

Samsung ने इसी महीने की शुरुआत में Unpacked Event 2020 के तहत Galaxy Z Fold 2 से पर्दा उठाया था लेकिन इवेंट में कंपनी ने कहा था की डिवाइस से जुडी सभी जानकरी 1 सितम्बर को शेयर की जाएगी। लेकिन लांच से पहले कंपनी की UK वेबसाईट के जरिये डिवाइस की स्पेसिफिकेशन और प्राइस सामने …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.