Xiaomi 15 Ultra 2 मार्च को होगा भारत में लॉन्च, इसके बारे में हम क्या जानते हैं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भी अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को 2 मार्च 2025 को MWC, Barcelona में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज का Xiaomi 15 Ultra वेरिएंट शानदार कैमरा फीचर्स के साथ उपलब्ध होगा, इसके इंडिया लॉन्च का पेज Amazon पर लाइव हो गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

Xiaomi 15 सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर

ये पढ़ें: Poco M7 5G 10,000 से कम कीमत पर इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Xiaomi 15 Ultra के बारे में हम क्या जानते हैं?

इसके ग्लोबल वेरिएंट से संबंधित पहले ही कई जानकारी सामने आ चुकी है। ये फोन अपने कैमरा फीचर्स की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में Leica 200 मेगापिक्सल “Samsung S5KHP9” 5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप कैमरा शामिल किया जा सकता है, जो लो लाइट और जूम के मामले में बेहतर रिजल्ट्स देता है।

इसके अतिरिक्त, फोन में 50 मेगापिक्सल 1 इंच (f/1.63) “Sony LYT900” प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल (14mm, f/2.2) “Samsung S5KJN5 ” अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (70mm, f/1.8) “Sony IMX858 3x” टेलीफोटो मैक्रो कैमरा, इसके क्वाड कैमरा सेटअप को पूरा करते हैं। कंपनी के CEO द्वारा इसके कुछ कैमरा सैंपल्स भी साझा किए गए हैं। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल “Omnivision OV32B40” सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसे 6.73 इंच के 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

इसमें IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है, और साथ ही इसे 16GB RAM और 512GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन में ब्लैक, वाइट, और सिल्वर ये तीन कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageXiaomi 15 सीरीज़ 2 मार्च को होगी लॉन्च, लेकिन क्या इसकी कीमत आपके बजट में होगी?

Xiaomi भारत में अपनी पॉपुलर Xiaomi 15 सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने खुद इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस सीरीज़ को 2 मार्च को भारत में पेश किया जायेगा, जिसमें Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra शामिल होने के आसार हैं। चीन में पिछले साल Xiaomi 15 लॉन्च हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.