Poco M7 5G 10,000 से कम कीमत पर इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco भी बजट फ्रेंडली फोन्स की रेंज में अपने वेरिएंट्स को बढ़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने Poco M7 5G को टीज किया है। इस फोन को Poco M6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाने वाला है। फोन का लैंडिंग पेज Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लाइव हो गया है। आगे Poco M7 5G लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: PIB फैक्ट चेक: खुशखबरी! 75 वर्ष से अधिक उम्र वालों को नहीं देना होगा टैक्स, जानें क्या है पूरा माजरा?

Poco M7 5G लॉन्च की तारीख

फोन का लैंडिंग पेज Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिसमें फोन के कुछ फीचर्स के साथ लॉन्च की तारीख की जानकारी भी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन को 3 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Poco M7 5G launch date teaser

कंपनी के अनुसार ये सेगमेंट का सबसे तेज फोन होने वाला है। डिजाइन की बात करें, तो फोन के बैक पैनल पर मध्य में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है, इसके अतिरिक्त, फ्रंट में पंच होल फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। नीचे की तरफ सिम ट्रे, माइक्रोफोन, USB टाइप-C पोर्ट, और स्पीकर देखने को मिलेगा, और दाईं ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Poco M7 5G फीचर्स

इस फोन में 6.88 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 6GB RAM के साथ 6GB वर्चुअल RAM दी जा सकती है।

अन्य लिक्स के अनुसार इसे Redmi 14C के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आ सकता है और 18W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Poco M7 5G कीमत

कंपनी के अनुसार इस फोन को 10,000 रुपए से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन से संबंधित कई जानकारी सामने आना बाकी है, लेकिन लॉन्च के नजदीक आते आते हमें इसके सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: iQOO Neo 11 सीरीज फीचर्स लीक, 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.