PIB फैक्ट चेक: खुशखबरी! 75 वर्ष से अधिक उम्र वालों को नहीं देना होगा टैक्स, जानें क्या है पूरा माजरा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PIB फैक्ट चेक: कितना अच्छा हो जब आपको पता चले कि अब 75 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं होगी, और इससे पैसों की काफी बचत हो जाएगी। ऐसा ही एक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइये जानते हैं, इसके पीछे का पूरा माजरा क्या है?

ये पढ़ें: iQOO Neo 11 सीरीज फीचर्स लीक, 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

75 वर्ष से अधिक आयु वालों को टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं?

दरअसल, किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें लिखा है, कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अब 75 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टैक्स नहीं देना होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक पेंशन और अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ पर जीवन यापन करते हैं। इसलिए उन्हें टैक्स में छूट दी गई है, इसके अतिरिक्त उन्हें आयकर रिटर्न भी दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है।

ये जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से दी गई है, जिसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स छूट देने के लिए कानून में बदलाव किया है। इसमें नियम 31, नियम 31ए, फॉर्म 16 और 24Q के बीच महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। 75 साल से अधिक उम्र के जो भी वरिष्ठ इसका लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें बैंक में 12-बीबीए आवेदन जमा करना होगा। यह मैसेज सुरेश पोटे, सचिव – महाराष्ट्र वरिष्ठ नागरिक महासंघ – मुंबई – नवी मुंबई प्रभाग के नाम से वायरल किया जा रहा है।

इसके बार ये संदेश सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा है। इससे लोगों ने खुशी का माहौल तो बना, लेकिन उन्हें फिर निराशा का सामना करना पड़ा। दरअसल, इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1893611164552032399

PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

जब ये संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, तो PIB फैक्ट चेक ने इसकी सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि ये संदेश झूठा है। कानून के अनुसार 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ ITR ( आयकर रिटर्न) पर छूट दी गई है, इसका मतलब है, कि उन्हें ITR भरने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, इसके लिए उनकी आय का साधन सिर्फ पेंशन और बैंक से मिलने वाला ब्याज ही होना चाहिए।यह छूट आयकर अधिनियम की धारा 194P के तहत दी गई है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 7400 और Dimensity 7400X लॉन्च, जल्द इन फीचर्स के साथ मिड रेंज फोन में होंगे शामिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

Discuss

Be the first to leave a comment.