MediaTek Dimensity 7400 और Dimensity 7400X लॉन्च, जल्द इन फीचर्स के साथ मिड रेंज फोन में होंगे शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MediaTek ने मिड रेंज स्मार्टफोन्स के लिए दो नए चिपसेट Dimensity 7400 और Dimensity 7400X को लॉन्च कर दिया है। इन चिपसेट्स में आपको बेहतर AI प्रॉसेसिंग aur गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिल सकता है। आगे इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme का DSLR लेवल Ultra फ्लैगशिप फोन जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

MediaTek Dimensity 7400 और Dimensity 7400X स्पेसिफिकेशंस

आर्किटेक्चर और GPU

कंपनी ने इन दोनों चिपसेट को TSMC की 4nm प्रोसेस पर बनाया है। बात करें आर्किटेक्चर की तो दोनों ही ऑक्टा कोर पर बने हैं, जिसमें चार Cortex-A78 कोर है, जो 2.6GHz की क्लॉक स्पीड पर रन होते हैं, और बाकी चार Cortex-A55 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर रन होते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 को शामिल किया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान परफॉरमेंस को बेहतर बनाया जा सके।

मेमोरी और कनेक्टिविटी

ये चिपसेट LPDDR5 और LPDDR4X RAM को सपोर्ट करते हैं, जिसमें 6400Mbps तक की स्पीड मिल जाती है। बात करें स्टोरेज की तो UFS 3.1 स्टोरेज टाइप और स्टोरेज टाइप को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 3CC कैरियर एग्रीगेशन के साथ 5G, 3.27Gbps की डाउनलिंक स्पीड, 2T2R एंटीना कंफीग्रेशन के साथ Wi-Fi 6E, और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शंस को सपोर्ट करता है।

इमेजिन और AI

इमेजिन के लिए इसमें Imagiq 950 ISP को शामिल किया गया है, जो 200 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करता है, और 30fps पर 4K HDR में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वीडियो और फोटो के लिए AI ड्रिवन फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिसमें ऑटोफोकस, वीडियो EIS, और हार्डवेयर आधारित फेस डिटेक्शन भी शामिल है। इसका MiraVision 955 डिस्प्ले इंजिन वाइब्रेंट विजुअल्स के साथ 120Hz पर WFHD+ और 144Hz पर FHD+ को सपोर्ट करता है।

AI फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इसके AI प्रॉसेसिंग यूनिट को अपग्रेड कर दिया है, इसमें हमें APU 655 मिलता है, जिससे 15 प्रतिशत ज्यादा बेहतर इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें UltraSave 3.0+ पॉवर सेविंग तकनीक को भी शामिल किया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान पॉवर कंसप्शन को 36 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है। Google Ultra HDR से फोटोज और विडियोज की डायनामिक रेंज को इम्प्रूव किया जा सकता है।

फिलहाल ये चिपसेट लॉन्च हो गए हैं, और इन फीचर्स के साथ जल्द ही इन चिपसेट्स को नए मिड रेंज स्मार्टफोन्स में शामिल किया जाने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन चिपसेट द्वारा संचालित फोन्स Q1 2025 में ही लॉन्च किए जा सकते हैं।

ये पढ़ें: 3000 रूपये से कम कीमत में स्मार्टवॉचेस | Top 5 Smartwatches Under 3K

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.