realme का DSLR लेवल Ultra फ्लैगशिप फोन जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने हाल ही में अपना realme P3 Pro लॉन्च किया है, और अब कंपनी जल्द ही एक और नए फोन को लॉन्च करने वाली है, जिसमें हमें शानदार कैमरा देखने को मिल सकता है। कंपनी ने एक नए Ultra फ्लैगशिप फोन को टीज किया है, जिसे कंपनी MWC 2025 में लॉन्च करने वाली है। ये इवेंट 3 से 6 मार्च में Barcelona में होने वाला है। कंपनी ने इसे टीज करते हुए “Ultra Clarity Beyond Flagship,” टैगलाइन भी डाली है। कंपनी के अनुसार इस फोन में हमनें DSLR लेवल का कैमरा मिलने वाला है।

ये पढ़ें: 3000 रूपये से कम कीमत में स्मार्टवॉचेस | Top 5 Smartwatches Under 3K

Xiaomi 15 Ultra से मिलता जुलता है

डिजाइन की बात करें, तो इस फोन का डिजाइन लगभग Xiaomi 15 Ultra के समान ही है, जिसे MWC 2025 में लॉन्च किया जा रहा है। दोनों ही फोन में हमें ड्यूल टोन फिनिश देखने को मिलने वाला है। इसके अतिरिक्त, दोनों में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, और कलर भी लगभग एक समान है।

कैमरा और जूम की क्षमता

टीजर से समझ आ रहा है, कि इस फोन के द्वारा सेटअप में हमें 1 इंच प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है, जिसे बड़े गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के बीच में रखा गया है। ये बिलकुल Xiaomi 12S Ultra कॉन्सेप्ट के समान हो सकता है। ये कैमरा सेटअप 10x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है, इसका मतलब है, कि इसे 120x तक जूम किया जा सकता है। हालांकि, टीजर में जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें रिजॉल्यूशन कम नजर आ रहा है, इसलिए अच्छी डिटेल्स के बारे में कह पाना थोड़ा मुश्किल है।

Chase के अनुसार कंपनी जल्द ही गेम चेंजिंग फोटोग्राफी इनोवेशन के ऊपर से पर्दा उठाने वाली है। इससे समझ आता है, कि कंपनी अभी तक का सबसे बेहतर कैमरा वाला फोन पेश करने वाली है, जो लेंसेस और सेंसर्स से परे है। इसमें DSLR के फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये लॉन्च होगा या सिर्फ शोकेस रहेगा

कंपनी के प्रोडक्ट मार्केटिंग के हेड Francis Wong द्वारा घोषणा की गई है, कि वे इसे जल्द ही MWC में पेश करने वाले हैं। हालांकि इस चीज की जानकारी नहीं दी गई है, कि फोन ये बिक्री के लिए उपलब्ध होगा या नहीं। वहीं Chase Xu द्वारा इस फोन के कुछ कैमरा सैंपल भी साझा किए गए हैं।

हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये फोन यदि बिक्री के लिए लॉन्च होता है, तो इस फोन का नाम realme GT 7 Ultra हो सकता है। जैसा कि कंपनी ने दावा किया है, यदि ये फोन वैसा ही खरा उतरता है, तो ये इस साल का कंपनी का सबसे बेहतर फोटोग्राफी गेम चेंजिंग फोन हो सकता है।

ये पढ़ें: realme P3 Pro की सेल इन धांसू ऑफर्स के साथ 25 फरवरी को होगी शुरू, अभी है फायदे का सौदा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.