realme P3 Pro की सेल इन धांसू ऑफर्स के साथ 25 फरवरी को होगी शुरू, अभी है फायदे का सौदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने हाल ही में अपना बजट फ्रेंडली 5G फोन realme P3 Pro भारत में लॉन्च किया है, जिसकी सेल 25 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। फोन को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खास ऑफर्स के साथ लिस्ट किया जाने वाला है, आगे realme P3 Pro ऑफर्स और इससे संबंधित अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google ने पेश की नई Fingerprint Tracking Policy, प्राइवेसी के डर से यूजर्स की बड़ी चिंताएं

realme P3 Pro ऑफर्स

कंपनी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से आधिकारिक तौर पर realme P3 Pro ऑफर्स और सेल की जानकारी दी है। प्रेस रिलीज के अनुसार इस फोन की सेल 25 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जो यूजर्स इस फोन को खरीदना चाहते हैं, वो realme.com, Flipkart.in, और कंपनी के रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

फोन को Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown रंगों के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।

  • 8GB+128GB – 23,999 रुपए
  • 8GB+256GB – 24,999 रुपए
  • 12GB+256GB – 26,999 रुपए

इन सभी वेरिएंट्स पर 2000 रूपये का बैंक ऑफर, 2000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर, और 6 माह तक नो कॉस्ट EMI उपलब्ध है। यदि आप सिर्फ बैंक ऑफर का लाभ लेते हैं, तब भी इनकी कीमत 21,999 रुपए, 22,999 रुपए, और 24,999 रुपए हो जाएगी।

realme P3 Pro स्पेसिफिकेशंस

realme P3 Pro में आपको 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 5G चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इस फ़ोन में 8GB की RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। ये फ़ोन Android 15 आधारित Realme UI 6 पर रन करता है।

फोन के बैंकपैनल पर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है, और ये 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है, इसी के साथ ये फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं, इस फ़ोन में इसमें NextAI फीचर भी मिलते हैं, जिसमें AI रिकॉर्डिंग, AI राइटर, AI रिप्लाई, सर्कल टू सर्च और अन्य AI टूल्स शामिल हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M16 और M06 टीजर आया सामने, किफायती दामों पर इन फीचर्स के साथ जल्द भारत में होंगे लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products