Google ने पेश की नई Fingerprint Tracking Policy, प्राइवेसी के डर से यूजर्स की बड़ी चिंताएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

डिजिटल युग के साथ अब धीरे धीरे प्राइवेसी भी कहीं न कहीं खत्म हुए का रही है, क्योंकि बड़ी बड़ी कंपनियां आपकी हर चीज पर नजर रखती है। आपने देखा होगा कि, जिन चीजों की आप बात करते हैं, या सर्च करते हैं, थोड़ी देर बाद आपको वो ही विज्ञापन नजर आने लगते हैं। बात करें Google की तो आपके फोन में पूरा इकोसिस्टम Google का ही है, जिससे वो आपकी हर चीज को ट्रैक कर सकता है, और अब कंपनी ने नई Google Fingerprint Tracking Policy पेश कर दी है, जिससे यूजर्स की चिंताएं और बढ़ गई है, आगे इसके बारे में अच्छे से समझते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M16 और M06 टीजर आया सामने, किफायती दामों पर इन फीचर्स के साथ जल्द भारत में होंगे लॉन्च

Google Fingerprint Tracking Policy क्या है?

हाल ही में कंपनी ने Fingerprint tracking policy को पेश किया है, जिसे पेश करने का कारण कंपनी के डेटा कलेक्शन सिस्टम को और भी बेहतर बनाना बताया गया है। एडवांस ट्रैकिंग तकनीक है, जिससे यूजर के डिवाइस से जुड़े अनोखे डेटा पॉइंट्स को इकट्ठा किया जा सकता है।

इनमें यूजर के डिवाइस के स्क्रीन रेजोल्यूशन, यूजर द्वारा इंस्टॉल किए गए फॉन्ट्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, आईपी एड्रेस और ब्राउजर सेटिंग्स जैसी कई जानकारियां शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका उपयोग कंपनी यूजर की डिजिटल पहचान (फिंगरप्रिंट) बनाने के लिए कर सकती है। इसका ये फायदा होगा कि कंपनी आसानी से किसी भी व्यक्ति को विभिन्न डिवाइसों पर ट्रैक कर पाएगी।

हालांकि, कहीं न कहीं इसका फायदा यूजर को भी होगा, क्योंकि इस तकनीक के पीछे के कारण सिक्योरिटी को बेहतर बनाना है, जिसका उपयोग फ्रॉड एक्टिविटी को पहचानने, अनऑथराइज्ड लॉगिन को रोकने के लिए किया जा सकता है।

यूजर्स के लिए बनी चिंता का कारण

दरअसल ये एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम होगा जिसे रोका या बंद नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसका कोई ऑप्शन ही नहीं दिया जाएगा। कंपनी इसकी सहायता से बिना किसी परेशानी के किसी भी यूजर की सर्च हिस्ट्री, डिवाइस एक्टिविटी और ब्राउजिंग पैटर्न को ट्रैक कर पाएगी।

कंपनी के अनुसार इसका उपयोग कंपनी सिर्फ सिक्योरिटी और एडवरटाइजिंग के लिए करेगी, लेकिन प्राइवेसी एक्सपर्ट्स को चिंता है, कि इसका दुरुपयोग भी हो सकता है। इससे यूजर की पर्सनल इनफॉर्मेशन और ट्रांसपेरेंसी को लेकर खतरा बना रहेगा। इसी के चलते प्राइवेसी एक्सपर्ट्स और कंज्यूमर राइट्स प्रोटेक्शन फर्म्स द्वारा इसकी आलोचना की गई है।

ये पढ़ें: बच्चों के Youtube फीड पर गंदे वीडियो आना बंद हो जाएंगे, बस इस ऑप्शन को ऑन करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Discuss

Be the first to leave a comment.