बच्चों के Youtube फीड पर गंदे वीडियो आना बंद हो जाएंगे, बस इस ऑप्शन को ऑन करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बड़ों के साथ साथ स्मार्टफोन का क्रेज आजकल छोटे बच्चों में भी ज्यादा होने लगा है, सुबह उठते ही इन्हें, Youtube पर विडियोज देखना अच्छा लगता है, लेकिन हम हमारे काम में व्यस्त रहते हैं, इससे ये नहीं देख पाते कि बच्चा YouTube पर किस प्रकार के वीडियो देख रहा है, क्योंकि प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो अपलोड होते हैं, और स्क्रॉल करते करते कौनसा वीडियो सामने आ जाए कह नहीं सकते। इसका एक ही उपाय है, कि Youtube Restricted Mode को ऑन कर दें।

ये पढ़ें: Google Pay यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अब इन ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

Youtube Restricted Mode क्या है?

इसे Parental Mode भी कहा जाता है। YouTube पर कई प्रकार का कंटेंट होता है, जिसमें वल्गर कंटेंट भी शामिल होता है, ऐसे में यदि हम चाहते हैं, कि हमें YouTube इस तरह का कोई कंटेंट न दिखाएं, तो इसके लिए हम Restricted Mode का उपयोग करते हैं। इसे ऑन करने के बाद हमारी फीड में इस तरह के वीडियो आना बंद हो जाते हैं।

Youtube Restricted Mode कैसे चालू करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में YouTube ओपन करें।
  • अब नीचे की तरह दाईं ओर बने प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स नजर आएंगे, उन पर क्लिक करें।
  • अब “General” के ऑप्शन में जाएं।
  • यहां “Restricted Mode” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।
  • इतना करने पर ये ऑप्शन ऑन हो जाएगा, और Youtube पर गंदे वीडियो दिखना बंद हो जाएंगे।

सभी डिवाइस में करना होगी सेटिंग्स

ऐसा नहीं है, कि आपने एक डिवाइस में इस सेटिंग को चालू कर दिया है, और उस अकाउंट को दूसरे फोन में भी लॉगिन कर दिया है, तो उस फोन में भी ये ऑप्शन चालू रहेगा। यदि आपके घर में एक से ज्यादा फोन है, जिन्हें बच्चे चलाते हैं, तो आपको उन सभी फोन्स में इस सेटिंग को चालू करना पड़ेगा।

ये पढ़ें: Instagram के नए चैट फीचर्स से दोस्तों में कूल बन जाओगे, किसी को पता चले उससे पहले जान लों

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products