Google Pay यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अब इन ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वैसे तो हम अक्सर ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए Google Pay का ही उपयोग करते हैं, क्योंकि इससे पेमेंट करना काफी आसान होता है, और किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगता है, लेकिन हाल ही में सामने आई खबर ने सभी Google Pay यूजर्स को झटका दे दिया है, क्योंकि अब प्लेटफॉर्म प्रॉसेसिंग फीस चार्ज करेगा। हालांकि ये प्रॉसेसिंग फीस कुछ ही प्रकार के ट्रांजेक्शन्स पर ली जाएगी, आगे Google Pay प्रॉसेसिंग फीस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Bitcoin की तरह Pi Coin ने भी कर दिया लोगों को मालामाल इस कीमत पर हुआ लॉन्च

Google Pay पर अब देना होगी प्रॉसेसिंग फीस

रिपोर्ट्स के अनुसार अब कंपनी अपने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए कुछ ट्रांजेक्शन्स पर प्रॉसेसिंग फीस भी चार्ज करेगा। ये प्रॉसेसिंग फीस किसी भी प्रकार के गैस या बिजली बिल जैसे भुगतान पर लगेगी। ये फीस लेन देन राशि का 0.5% से 1% तक हिस्सा हो सकता है।

हालांकि, ये प्रॉसेसिंग फीस सभी तरह के पेमेंट मोड्स पर नहीं लगेगी, बल्कि जो यूजर्स क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करेंगे, उन्हें ही GPay Proccesing Fees देना होगी। ये फीस भुगतान के समय बिल में जुड़ कर आएगी।

Google Pay प्रॉसेसिंग फीस कैसे कैलकुलेट होगी

ये सोचने वाली बात है, कि प्लेटफॉर्म इस फीस को किस तरह से चार्ज करेगा, तो जैसे हमनें बताया ये लेन देन राशि का कुछ प्रतिशत हिस्सा होगा। अब ये बिल अमाउंट और बाकी कई मानदंडों पर निर्भर करता है। हालांकि, भुगतान के समय आप अलग से देख पाएंगे, कि उस पर कितनी प्रॉसेसिंग फीस चार्ज की जा रही है।

यदि आपका भुगतान किसी कारण से फैल हो जाता है, तो ये प्रॉसेसिंग फीस भी आपके अकाउंट में कुछ समय में वापस आ जाएगी। इसके अतिरिक्त, PhonePe और Paytm भी इस तरह की प्रॉसेसिंग फीस चार्ज करते हैं, लेकिन राहत की बात है, कि UPI पेमेंट्स पर आपको किसी प्रकार की प्रॉसेसिंग फीस नहीं देना होगी।

ये पढ़ें: Instagram Ads Scams: ज्योतिषी के नाम पर महिला से लूटे 6 लाख, आप भी तो नहीं करते इन विज्ञापनों पर क्लिक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.