Instagram Ads Scams: ज्योतिषी के नाम पर महिला से लूटे 6 लाख, आप भी तो नहीं करते इन विज्ञापनों पर क्लिक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी हम Instagram चलाते हैं, तो हमें उस पर कई विज्ञापन नजर आते हैं, और कुछ तो इतने लुभावने होते हैं, कि हम उन पर क्लिक करने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के Instagram Ads Scams से सावधान होने की आवश्यकता है।

ये पढ़ें: Instagram के नए चैट फीचर्स से दोस्तों में कूल बन जाओगे, किसी को पता चले उससे पहले जान लों

प्रेम विवाह के नाम पर महिला से लूटे 6 लाख रूपये

ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला से खुद को बड़ा एस्ट्रोलॉजर बता कर 6 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई है। दरअसल, Instagram पर महिला ने एक अकाउंट की पोस्ट पर कमेंट किया और अपने प्रेम विवाह के बारे में पूछा।

instagram अकाउंट एक एस्ट्रोलॉजी संस्था या एस्ट्रोलर के रूप में खुद को दर्शा रहा था। स्कैमर ने महिला से Instagram पर ही संपर्क किया, और उसे प्रेम विवाह के लिए अलग अलग उपाय बताने लगा। इन उपायों के लिए हवन करने के नाम पर महिला से थोड़े थोड़े करके पूरे 6 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।

Instagram Ads Scams क्या है?

दरअसल, Intagram पर ऐसे कई प्रकार के विज्ञापन हमें, नजर आते हैं, जिनमें से कोई कम कीमत पर सामान बेच रहा होता है, या कोई पूजा पाठ करके आपकी परेशानी को दूर करने का दावा किया जाता है। इतना ही नहीं, लोग Instagram फॉलोवर्स बढ़ाने के नाम पर भी स्कैम करते हैं।

ऐसे में जब आप इन लिंक्स पर क्लिक करके किसी वेबसाइट से प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो पेमेंट करने के बाद आपका प्रॉडक्ट कभी आपके पास नहीं आता है, और ये सर्विस देने वाले स्कैमर्स भी आपसे पैसे लेने के बाद आपको ब्लॉक कर देते हैं।

ऐसे में यदि अमाउंट ज्यादा हो तो FIR करवाने का भी मतलब रहता है, और अमाउंट कम होने पर तो उससे ज्यादा पैसे भागा दौड़ी में खर्च हो जाते हैं। इससे अच्छा है, कि आप सोच समझ कर ही इन विज्ञापन पर भरोसा करें।

Instagram Ads Scams से कैसे बचें

इस तरह के स्कैम्स से बचने के लिए आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि फेक स्क्रीनशॉट के माध्यम से आपका भरोसा जितने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले तो किसी भी अनजान लिंक से शॉपिंग न करें। जब भी किसी विज्ञापन पर क्लिक करें, तो देखें कि उसका डोमेन कोई प्रचलित वेबसाइट का है या नहीं।

इसके अतिरिक्त, यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की सर्विस देने की बात कर रहा है, तो उसको पैसे एडवांस न दें। उससे बोले कि आप काम कर दें, आपको पैसे उसके बाद मिल जाएंगे। सबसे खास बात ये जो लोग पूजा पाठ के नाम पर नौकर, प्रेम विवाह, या बिजनेस में तरक्की दिलाने की बात करते हैं, इन पर कभी भरोसा न करें।

ये पढ़ें: 16e लॉन्च के बाद ऐसे खरीद पाएंगे iPhone 15 24000 रूपये से कम कीमत में, कम समय के लिए है ऑफर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageआप भी तो नहीं करते इस तरह की इमेज पर क्लिक? क्लिक करते ही बैंक से पैसे हो रहे गायब

इस डिजिटल युग में स्कैमर्स ऑनलाइन ठगी करने के अलग अलग तरीके ढूंढ लेते हैं। पहले कॉल के माध्यम से बातों में उलझा कर लोगों को ठगा जाता था, अब लोग इससे जागरूक हो गए तो उन ठगों ने दूसरे तरीके अपना लिए हैं। अब सिर्फ एक इमेज पर क्लिक करने पर आपका अकाउंट खाली …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Discuss

Be the first to leave a comment.