16e लॉन्च के बाद ऐसे खरीद पाएंगे iPhone 15 24000 रूपये से कम कीमत में, कम समय के लिए है ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी iPhone का शौक रखते हैं, और एक नया iPhone लेना चाहते हैं, तो अभी एक अच्छा मौका है। हाल ही में Apple ने अपना iPhone 16e लॉन्च कर दिया है, और दूसरी ओर ऑफर्स के चलते आपको iPhone 15 24000 रुपए तक की कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है, तो देर न करते हुए आगे iPhone 15 डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 16e भारत में लॉन्च – iPhone 16 जैसा अनुभव, लेकिन कीमत में बड़ी कटौती

iPhone 15 डिस्काउंट ऑफर

हम बात कर रहे हैं, iPhone 15 128GB वेरिएंट की।इस फोन की वास्तविक कीमत 79,000 रुपए है, लेकिन ऑफर के चलते फिलहाल ये 61,499 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, Amazon pay क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 5% का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा, जिससे इसकी कीमत लगभग 58,425 रुपए हो जाएगी।

इतना ही नहीं, अब बात करते हैं, एक्सचेंज बोनस की, Amazon पर आपको 36,400 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है, हालांकि ये आपके पुराने फोन पर निर्भर करता है। यदि आप किसी अन्य iPhone से एक्सचेंज करते हैं, या इस पूरी वैल्यू को कवर कर लेते हैं, तो अब फोन की कीमत लगभग 22,025 रुपए हो जाएगी।

iPhone 15 फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.1 इंच का FHD+ सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलेगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Apple A16 Bionic चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगी।

बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 3349mAh बैटरी क्षत आता है, और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यदि आप इस डील का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको थोड़ी जल्दी करनी होगी, क्योंकि इन ईकॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर्स बदलते रहते हैं, ये ऑफर भी कम समय के लिए हो सकता है, कुछ दिनों बाद आपको फोन की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A06 5G इस किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, मिल रहे शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.