iPhone 16e भारत में लॉन्च – iPhone 16 जैसा अनुभव, लेकिन कीमत में बड़ी कटौती

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई महीनों के लीक और अफवाहों के बाद आखिरकार Apple ने iPhone 16e को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। ये फ़ोन iPhone 16 सीरीज़ का नया और चौथा सदस्य है और ‘e’ मॉडल कंपनी ने पहली बार पेश किया गया है। जहां हम सब iPhone SE 4 का इंतज़ार कर रहे थे, वहीँ कंपनी ने इसे एक नए नाम – iPhone 16e के साथ बाज़ार में उतारा है। ये फ़ोन iPhone 16 के कई फ़ीचर शेयर करता है, लेकिन काफी कम कीमत में। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16e की भारत में कीमत

भारत में iPhone 16e की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है, जो 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा ये फ़ोन दो और वैरिएंट में उपलब्ध है। इसे आप दो रंगों – काले (ब्लैक) और सफ़ेद (व्हाइट) में खरीद सकते हैं। प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे, और इसकी सेल 28 फरवरी से शुरू होगी।

  • 128GB – 59,900 रुपए
  • 256GB – 69,900 रुपए
  • 512GB – 89,900 रुपए

iPhone 16e में मिलेंगे ये ख़ास फीचर

iPhone 16e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आयी है। iPhone 16 सीरीज़ के अन्य फोनों की तरह इसमें भी फ्लैट स्क्रीन फ्रेम ही होगी, हालांकि इसमें डायनामिक आइलैंड नहीं, बल्कि नॉच डिस्प्ले मिला है। iPhone 16 और Plus मॉडल की तरह इसमें भी Apple का नवीनतम A18 चिपसेट है, जो तेज़ और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा और साथ में Apple का पहला और नया Apple C1 सेलुलर मॉडम भी है। इसके साथ इसमें आपको Apple Intelligence भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए, iPhone 16e में रियर पैनल पर 48 MP का फ्यूज़न कैमरा है, जो 16 सीरीज़ के बेस मॉडलों में भी है और ये काफी अच्छी तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 16e

iPhone 16e, IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आया है, जिसके साथ ये धूल और पानी से कुछ हद तक बचा रहेगा। साथ ही इसमें आपको iPhone 15 Pro सीरीज़ की तरह एक्शन बटन भी मिला है, जिससे आपको कुछ टास्कस के लिए क्विक एक्सेस मिल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट है।

Apple ने iPhone 16e की बैटरी कैपेसिटी तो नहीं बतायी है, लेकिन दावा किया है कि 20W या उससे ज़्यादा के अडैप्टर के साथ ये फ़ोन 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा बैटरी बैकअप को लेकर भी कहा है कि ये सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 90 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.