Bitcoin की तरह Pi Coin ने भी कर दिया लोगों को मालामाल इस कीमत पर हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ Pi Coin जिसके लॉन्च होने का इंतेज़ार लोग सालों से कर रहे थे आज लॉन्च हो गया है। इस क्रिप्टो कॉइन से कई उम्मीदें लगाई जा रही थी, कि ये लोगों को मालामाल कर देगा, और एक अच्छी कीमत पर ये लिस्ट भी हुआ है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Instagram Ads Scams: ज्योतिषी के नाम पर महिला से लूटे 6 लाख, आप भी तो नहीं करते इन विज्ञापनों पर क्लिक

Pi Coin लॉन्च

20 फरवरी 2025 को दोपहर 1:30 बजे इस कॉइन को लॉन्च कर दिया गया है। लॉन्च के बाद ही लोगों ने अपने कॉइन को PI Mainnet से अलग अलग एक्सचेंज वॉलेट पर ट्रांसफर करना शुरू भी कर दिया है।

इसके लॉन्च की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग द्वारा साझा की गई है, हालांकि कंपनी ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कोई अपडेट नहीं किया है। इसे अलग अलग एक्सचेंज पर भी लिस्ट किया गया है।

PI Coin की कीमत

लॉन्च से पहले इसकी काफी ज्यादा हाइप बनी हुई थी, और अंदाजन कीमत एक कॉइन की लगभग $40 से $ 100 के बीच बताई जा रही थी, लेकिन जैसे जैसे लॉन्च नजदीक आया लोगों को लगने लगा कि 100 बिलियन सप्लाई वाले इस कॉइन की वैल्यू सिर्फ कुछ सेंट्स में होगी।

हालांकि लॉन्च होते ही इस कॉइन ने सभी को चौका दिया और कई लोगों को मालामाल भी कर दिया। ये कॉइन $2 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, और फिलहाल इसकी कीमत $1.34 के आस पास है। कुछ लोगों ने तो लगभग 10 लाख तक कोई माइन करके रखें थे, कीमत से अंदाजा लगा सकते हैं, कि उन्हें कितना फायदा हुआ होगा।

इन एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ

  • HTX
  • BitMart
  • LBank
  • WEEK
  • OKX
  • BitGet
  • NovaDAX
  • Hibt
  • SuperEx

ध्यान देने वाली बात है कि इस तरह के crypto कॉइन की कीमत में काफी तेजी से बदलाव होते हैं, और काफी समय से क्रिप्टो को लेकर देश में समस्याएं चल रही है इसलिए इनमें ट्रेड करना थोड़ा रिस्की हो सकता है।

ये पढ़ें: Instagram के नए चैट फीचर्स से दोस्तों में कूल बन जाओगे, किसी को पता चले उससे पहले जान लों

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.