3000 रूपये से कम कीमत में स्मार्टवॉचेस | Top 5 Smartwatches Under 3K

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी स्मार्टवॉच पहनने का शौक रखते हैं, तो बाजार में ऐसी कई 3000 रूपये से कम कीमत में स्मार्टवॉचेस उपलब्ध है, जिनमें शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस लेख में हमनें टॉप 5 स्मार्टवॉचेस अंडर 3000 (Top 5 Smartwatches Under 3K) के बारे में बताया है, इन सभी के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel के इन Wifi और पोस्टपेड प्लान्स के साथ मिलेगा Apple TV+ और Apple Music का मजा, देखें कीमत

3000 रूपये से कम कीमत में स्मार्टवॉचेस

Noise NoiseFit Halo Plus Elite Edition Smartwatch

Noise NoiseFit Halo Plus Elite Edition Smartwatch

स्मार्टवॉचेस अंडर 3000 सर्च कर रहे हैं, तो ये एक अच्छा  ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपए है। इसमें 1.6 इंच का टच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आती है, और iOS 11.0 + या Android 9.0 + के साथ कंपेटिबल है। इसमें IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है।

स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, पेडोमीटर, स्लीप मॉनिटर, कैलोरी काउंट, स्टेप काउंट, एक्सीलरोमीटर जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। वॉच 300mAh के साथ आती है, और इसमें Find My Phone, स्मार्ट टच टेक, 150+ से ज्यादा फेस, रिमोट कैमरा, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

PunnkFunnk Safeguard Smartwatch

PunnkFunnk Safeguard Smartwatch

इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,849 रूपये है, इसमें 2 इंच का टच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वॉच 128MB RAM और 512MB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें Snapdragon CPU का उपयोग किया गया है।

इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। ये Android और iOS दोनों के साथ कंपेटिबल है। इसमें 800mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, 4G, VoLTE जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Fire Boltt Royale Smartwatch

Fire Boltt Royale Smartwatch

ये भी 3000 रुपए से कम कीमत में अच्छी स्मार्टवॉच है, जिसमें आपको 1.43 इंच का टच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 750 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वॉच 4 GB इंटरनल मेमरी के साथ आती है, और इसमें आपको हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, पेडोमीटर, स्लीप मॉनिटर, कैलोरी काउंट, स्टेप काउंट, अल्टीमीटर जैसे हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं।

ये एक Bluetooth कॉलिंग स्मार्टवॉच है, जो 380mAh बैटरी के साथ आती है, और इसमें आपको 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, 130 से ज्यादा वॉच फेस, Find phone अलर्ट, कैमरा कन्ट्रोल, वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रूपये है।

Fire Boltt Diamond Smartwatch

Fire Boltt Diamond Smartwatch

ये एक बेहरीन स्मार्टवॉच है, जिसके फीचर्स का स्कोर काफी ज्यादा है। इसकी कीमत फिलहाल Amazon पर 2,499 रुपए है। इसमें आपको 1.43 इंच का Color AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 750 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वॉच 4GB इंटरनल मेमोरी के साथ आती है, और Android, iOS दोनों के साथ कंपेटिबल है।

इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, पेडोमीटर, स्लीप मॉनिटर, कैलोरी काउंट, स्टेप काउंट जैसे हेल्थ फीचर्स तो मिलते ही हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, 120 वॉच फेस, इनबिल्ट गेम, DND मोड, AI वॉइस असिस्टेंट जैसे स्पेशल फीचर्स भी दिए गए हैं। ये 260 mAh बैटरी के साथ आती है, और कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth का ऑप्शन दिया गया है। इसमें IP67 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है।

Cult Shock X Smartwatch

Cult Shock X Smartwatch

इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 850 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वॉच Android और iOS दोनों के साथ कंपेटिबल है, और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, पेडोमीटर, BP मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, कैलोरी काउंट, स्टेप काउंट, एक्सीलरोमीटर, बैरोमीटर जैसे हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं।

इस वॉच को 420mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 70 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, कैलकुलेटर, सोशल कनेक्ट, फंक्शनल क्राउन, पीरियड ट्रैकर, ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर, रिजेक्ट कॉल्स, टेक कॉल्स, स्पीड डायल, सेव कॉन्टैक्ट्स जैसे कई शानदार फीचर्स के साथ आती है, इसका उपयोग महिलाएं भी कर सकती है। इसकी कीमत 2,299 रुपए है।

ये पढ़ें: realme P3 Pro की सेल इन धांसू ऑफर्स के साथ 25 फरवरी को होगी शुरू, अभी है फायदे का सौदा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.