Airtel के इन Wifi और पोस्टपेड प्लान्स के साथ मिलेगा Apple TV+ और Apple Music का मजा, देखें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी Apple TV+ और Apple Music का मजा बिना अतिरिक्त शुल्क खर्च किए लेना चाहते हैं,तो बिना किसी परेशानी के इनका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास Airtel कनेक्शन होना आवश्यक है, Apple से पार्टनरशिप के चलते Bharti Airtel जल्द ही अपने होम WiFi और पोस्टपेड प्लान्स में Apple TV+ और Apple Music (ट्रायल) को शामिल करने वाला है, जिससे आप इसके लेटेस्ट कंटेंट और म्यूजिक का मजा ले पाएंगे। आगे इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme P3 Pro की सेल इन धांसू ऑफर्स के साथ 25 फरवरी को होगी शुरू, अभी है फायदे का सौदा

Apple TV+ के लिए एलिजिबल Airtel होम WiFi प्लान्स

अब Airtel कंपनी अपने होम WiFi प्लान्स वाले यूजर्स को मंथली प्लान्स के साथ Apple TV+ की सुविधा भी दे रही है, प्लांस की शुरुआती कीमत 999 रुपए होने वाली है। प्लान्स में ZEE5, Amazon Prime, Jio Hotstar और बाकी अन्य 23 OTT पहले से शामिल हैं।

  • 999 रूपये वाला प्लान, जिसमें 200Mbps की डाउनलोड स्पीड मिलती है।
  • 1,099 रूपये वाला प्लान, जिसमें 200Mbps की डाउनलोड स्पीड के साथ 350+ HD चैनल्स की सुविधा मिलती है।
  • 1,599 रूपये वाला प्लान, जिसमें 300Mbps की डाउनलोड स्पीड के साथ 350+ HD चैनल्स की सुविधा मिलती है।
  • 3,999 रूपये वाला प्लान, जिसमें 1Gbps की डाउनलोड स्पीड के साथ 350+ HD चैनल्स और Netflix की सुविधा मिलती है।

Apple TV+ और Apple Music (ट्रायल) के लिए एलिजिबल पोस्टपेड प्लान्स

इन पोस्टपेड प्लान्स के साथ आप Apple TV+ और 6 माह के लिए Apple Music के ट्रायल का लाभ ले सकते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 999 रुपए है, और इन प्लान्स में पहले से Amazon Prime, Jio Hotstar, and Xstream Play Unlimited और अन्य 20 OTT शामिल हैं।

  • 999 रूपये वाला प्लान, जिसमें 150GB डेटा के साथ 2 एड ऑन सिम मिलती है।
  • 1,999 रूपये वाला प्लान, जिसमें 190GB डेटा के साथ 3 एड ऑन सिम मिलती है।
  • 1,399 रूपये वाला प्लान, जिसमें 240GB डेटा के साथ 3 एड ऑन सिम और Netflix बेसिक का एक्सेस मिलता है।
  • 1,749 रूपये वाला प्लान, जिसमें 320GB डेटा के साथ 4 एड ऑन सिम और Netflix स्टैंडर्ड का एक्सेस मिलता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.