Xiaomi 15 सीरीज़ 2 मार्च को होगी लॉन्च, लेकिन क्या इसकी कीमत आपके बजट में होगी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi भारत में अपनी पॉपुलर Xiaomi 15 सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने खुद इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस सीरीज़ को 2 मार्च को भारत में पेश किया जायेगा, जिसमें Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra शामिल होने के आसार हैं। चीन में पिछले साल Xiaomi 15 लॉन्च हो चुका है और Ultra मॉडल फरवरी 26 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज़ की भारत में आने की तारीख तो कंपनी ने बता दी, लेकिन इसके अलावा ज़्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि लीक और अफवाहों से काफी कुछ सामने आ गया है और इन फोनों के भारतीय वेरिएंट भी लगभग इन्हीं स्पेसिफिकेशनों के साथ आएंगे।

ये पढ़ें: 20000 रुपए से कम कीमत में Samsung फोन, जिनमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Xiaomi 15 और 15 Ultra की कीमतें

Xiaomi 15 को चीन 4,499 युआन (लगभग 53,000 रुपए) की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया था। भारत में भी लगभग यही कीमत होगी। वहीँ Xiaomi 15 Ultra की चीन में लगभग 6,499 युआन (लगभग ₹78,000) की कीमत पर पेश किया जा सकता है। वहीँ भारत में इसकी कीमतें थोड़ी ऊपर जा सकती है, क्योंकि कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra को 1,00,000 रुपए। ये फ़ोन भारत में OnePlus 13, Samsung Galaxy S25 और iPhone 16 Pro का कड़ा प्रतियोगी हो सकता है।

ये पढ़ें: फरवरी में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2025

Xiaomi 15 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन

इस फ़ोन की लॉन्च डेट आते ही, प्रचलित टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा कुछ लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Xiaomi 15 Ultra को काले, सफ़ेद, और पांडा-थीम (ब्लैक & व्हाइट) रंगों में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 15 सीरीज़

स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, Xiaomi 15 में 6.36-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, अल्ट्रा-स्लिम 1.38mm बेज़ल्स के साथ आएगी। चिपसेट के मामले में आपको दोनों में सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस मिलने के आसार हैं, क्योंकि ये दोनों ही Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। बेस मॉडल में 5,500mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीँ फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 15 में Leica द्वारा ऑप्टिमाइज़्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर हो सकता है। होगा। यह फोन

वहीँ टॉप मॉडल Xiaomi 15 Ultra में थोड़ी बड़ी 6.73-इंच की 2K माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले आ सकती है। इसमें भी वही चिपसेट होगा। हालांकि बैटरी और कैमरा के मामले में ये फ़ोन बेस मॉडल के मुकाबले में कहीं बेहतर होगा। इसमें 6,100mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलने की खबरें हैं और कैमरा में आपको 5x पेरिस्कोप ज़ूम के साथ टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। दोनों ही स्मार्टफोनों में Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products