Whatsapp ने पेश किया voice note transcripts; ऐसे करे उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp काफी समय से अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए फिचर्स को शामिल कर रहा है। ऐसे में Whatsapp के नए इन-चैट वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर की खबरें भी सामने आई थी, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च कर दिया हैं। इस फीचर को सिर्फ Android के लिए पेश किया गया है। आगे Whatsapp voice note transcripts फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Whatsapp voice note transcripts फीचर क्या है?

इस फीचर की सहायता से भेजे गए वाइस मैसेज को टेक्स्ट में बदला जा सकता है। इसके लिए पहले थर्ड पार्टी एप्लिकेशंस की आवश्यकता होती थी, लेकिन अब ये फीचर Whatsapp में डिफॉल्ट रूप से मिलेगा। इस फीचर को अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी इन 5 भाषाओं के साथ पेश किया गया है। आगे इस फीचर को एक्टिवेट कैसे करें, इसके बारे में जानते हैं।

ये पढ़े: ये एंड्रॉइड फ़ीचर्स बन सकते हैं आपके फ़ोन का सुरक्षा कवच, ऑनलाइन स्कैम से होगा बचाव

Whatsapp voice note transcripts का उपयोग कैसे करें?

इसका उपयोग करना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले इस फीचर को अपने Whatsapp ऐप में एक्टिवेट करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन में Whatsapp ऐप ओपन करें।
  • अब तीन डॉट्स पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Chats” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए इसके सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें, इतना करने पर ये फीचर एक्टिवेट हो जायेगा।
  • अब आपको चैट्स में वॉइस नोट्स के नीचे “Transcript” का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर वॉइस नोट की फाइल डाउनलोड होने के बाद उसका ट्रांसक्रिप्शन उसके नीचे टेक्स्ट के रूप में दिखेगा।

इस तरह आप Whatsapp voice note transcripts फीचर का उपयोग कर सकते हैं। कम्पनी ने इस बात की गारंटी भी ली है, कि इसकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा, और ये एंड टू एंड एनक्रिप्शन पर काम करेगा।

ये पढ़े: X से वीडियो कैसे डाउनलोड करें? 4 आसान स्टेप्स में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageWhatsApp पर अंजान नंबरों की कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, पेश किए गए नए फीचर्स

स्पैम कॉल की शिकायतें बढ़ने के बाद यूजर को प्राइवेसी और कंट्रोल देने के लिए WhatsApp ने नया फीचर लॉन्च किया है। “silenced unknown caller” नाम के इस फीचर को चालू करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉन्स अपने आप म्यूट हो जाएंगी। दूसरा फीचर “Privacy Checkup” के नाम से पेश किया गया …

ImageAI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Google ने हाल ही में अपने AI Overviews को लॉन्च किया था, जो पहले सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं था लेकिन अब भारत के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इसकी सहायता से यूजर आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस फीचर को अन्य …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageWhatsapp ने पेश किया Voice Message Transcript फीचर, वॉइस मैसेज को करेगा टेक्स्ट में कन्वर्ट

Whatsapp काफी समय सेनए AI फीचर्स को शामिल कर रहा है, जिससे इस ऐप को यूजर्स के लिए और भी बेहतर बनाया जा सके। हाल ही में कंपनी ने इसमें Meta AI को शामिल किया था, जिसके साथ यूजर्स को कई फीचर्स मिले थे, और अब कंपनी ने घोषणा की है, कि जल्द ही Whatsapp …

Discuss

Be the first to leave a comment.