WhatsApp पर अंजान नंबरों की कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, पेश किए गए नए फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्पैम कॉल की शिकायतें बढ़ने के बाद यूजर को प्राइवेसी और कंट्रोल देने के लिए WhatsApp ने नया फीचर लॉन्च किया है। “silenced unknown caller” नाम के इस फीचर को चालू करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉन्स अपने आप म्यूट हो जाएंगी। दूसरा फीचर “Privacy Checkup” के नाम से पेश किया गया है। इसका उद्देश्य है कि यूज़र्स WhatsApp के सुरक्षित विकल्पों के बारे में आसानी से जान सकें।

ये भी पढ़ेंः iQOO Neo 7 Pro दो रंगों में होगा लॉन्च, रैम और स्टोरेज का भी हुआ खुलासा

खासतौर पर भारतीय यूज़र्स को परेशान करने वाले स्पैम कॉल्स में हुई वृद्धि की रिपोर्ट के बाद “silenced unknown caller” फीचर लाया गया है। WhatsApp का कहना है कि यह यूज़र्स को आने वाली कॉल्स पर ज्यादा प्राइवेसी और कंट्रोल देता है। यह स्पैम, स्कैम और अनजान लोगों की कॉल्स को अपने आप साइलेंट करने में मदद करेगा। ऐसी कॉल्स स्मार्टफोन पर नहीं बजेंगी। हालांकि, इन्हें कॉल लिस्ट में देखा जा सकेगा।

Meta के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने facebook पर WhatsApp के इस नए फीचर से जुड़ी जानकारी साझा की है। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग में जाकर प्राइवेसी और फिर कॉल्स में जाकर “silenced unknown caller” के विकल्प को चुनना होगा, जिसके बाद इस फीचर को शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Amazon Grand Gaming Days Sale में गेमिंग लैपटॉप व एक्सेसरी पर 50% तक की छूट

इसके अलावा, WhatsApp ने “Privacy Checkup” नाम से दूसरा फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूज़र्स इस प्लैटफॉर्म पर मौजूद सभी सेफ्टी विकल्पों के बारे में गहनता से जान सकेंगे। इसमें चरण-दर-चरण यूज़र्स को गाइड किया जाता रहेगा, जिसके जरिए सही सेफ्टी के स्तर को चुनने के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में बताया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि नया फीचर तभी काम करेगा, जब फोन में WhatsApp का अपडेटेड या लेटेस्ट वर्जन हो।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageiOS यूज़र्स के लिए WhatsApp ने रोलआउट किया WhatsApp Voice Status फीचर

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो इस लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन में एक नई सुविधाएं की पेशकश करता है। इस नए फीचर की मदद से उपयोगकर्ता अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ वॉइस स्टेटस अपडेट पोस्ट कर पाएंगे। इस बीच, कुछ अपडेट के बाद में iOS उपयोगकर्ताओं के लिए WhatsApp …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.