WhatsApp लाया नया फीचर, नए से पुराने फोन में झट से होगी पूरी चैट ट्रांसफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यूज़र की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर दिन-प्रति-दिन नए फीचर जुड़ते जा रहे हैं। अब इसमें एक नया फीचर जुड़ा है, जिसके जरिए अटैचमेंट, मेसेज और चैट आसानी से एक से दूसरे फोन पर ट्रांसफर किए जा सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने हाल ही में एक नया चैट ट्रांसफर फीचर लॉन्च किया। इसके जरिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन से उसी ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर QR कोड स्कैन करके आसानी से पूरा डाटा स्थानांतरित कर सकते हैं। इस नए फीचर के बाद Google Drive और Cloud बैकअप जैसी सेवाओं पर यूजर की निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

ये पढ़ें : Moto Razr 40, OnePlus Nord 3 समेत जुलाई के पहले हफ्ते में ही लॉन्च होंगे ये 8 फोन

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक Facebook पोस्ट के जरिए वाट्सऐप के नए फीचर की जानकारी दी। उन्होंने बताया, “अनौपचारिक थर्ड पार्टी का इस्तेमाल करने की तुलना में यह अधिक सुरक्षित है। साथ ही Cloud सेवाओ की तुलना में बहुत तेज भी है।” जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया कि नया फीचर कैसे काम करता है।

इस नए फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर को यह देखना होगा कि दोनों फोन चालू रहें और एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े रहें। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि नए और पुराने स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एक ही हो। अगर इसमें भिन्नता होगी तो यूज़र इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे। हालांकि, iPhone से Android पर चैट ट्रांसफर करने के लिए एक अलग प्रक्रिया है।

ये भी पढ़ें : Nothing Phone (2) की Flipkart पर 2000 रुपये में प्री-बुकिंग शुरू, एक्सेसरीज पर मिल रहे ढेरों ऑफर

…तो ऐसे करें पुराने से नए फोन पर WhatsApp का डाटा ट्रांसफऱ

  • अपने पुराने फोन को ऑन करें और WhatsApp खोलें।
  • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करके सेटिंग मेनू पर जाएं।
  • सेटिंग्स मेनू में, “चैट” विकल्प ढूंढें और चुनें।
  • चैट सेटिंग्स के भीतर, “चैट ट्रांसफर” विकल्प ढूंढें और चुनें।
  • प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और WhatsApp एक नया QR कोड जेनरेट करेगा। चैट ट्रांसफर शुरू करने के लिए आपको इस QR कोड को स्कैन करना होगा।
  • इसके बाद अपने नए फोन पर WhatsApp ऐप खोलें।

नए फोन पर इस प्रकार करें WhatsApp चैट डाउनलोड

  • उसी फ़ोन नंबर से रजिस्टर करें।
  • नए फोन से पुराने फोन का QR कोड स्कैन करें। आप बैकअप देखने के लिए चैट पर भी जा सकते हैं और QR स्कैन विंडो खुल जाएगी।
  • एक बार QR कोड सफलतापूर्वक स्कैन हो जाने पर चैट ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आपके चैट इतिहास के आकार और आपके इंटरनेट कनेक्शन की गति के आधार पर इसमें कुछ समय लग सकता है।
  • स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने तक प्रतीक्षा करें। इस दौरान सुनिश्चित करें कि दोनों डिवाइस वाई-फाई से कनेक्ट रहें और उनमें पर्याप्त बैटरी लाइफ हो।
  • एक बार स्थानांतरण समाप्त हो जाने पर आपको अपने सभी WhatsApp चैट, संदेश और अटैचमेंट आपके नए फोन पर स्थानांतरित होते दिखेंगे।

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageWhatsApp पर अंजान नंबरों की कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, पेश किए गए नए फीचर्स

स्पैम कॉल की शिकायतें बढ़ने के बाद यूजर को प्राइवेसी और कंट्रोल देने के लिए WhatsApp ने नया फीचर लॉन्च किया है। “silenced unknown caller” नाम के इस फीचर को चालू करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉन्स अपने आप म्यूट हो जाएंगी। दूसरा फीचर “Privacy Checkup” के नाम से पेश किया गया …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.