Nothing Phone (2) की Flipkart पर 2000 रुपये में प्री-बुकिंग शुरू, एक्सेसरीज पर मिल रहे ढेरों ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (2) को खरीदने का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग Flipkart पर शुरू कर दी है। बुकिंग को आकर्षक बनाने के लिए कई सारे दिलचस्प एक्सक्लूसिव प्री-ऑर्डर ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं। यह फोन 11 जुलाई को भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़ें : भारत में ₹9,000 से कम दाम पर 7000mAh बैट्री वाला itel P40 Plus जुलाई के दूसरे हफ्ते में हो सकता लॉन्च

इस तरह करें Nothing Phone (2) की प्री-बुकिंग

2,000 रुपये का भुगतान करके फोन की प्री-बुकिंग Flipkart पर कर सकते हैं, जो राशि बाद में फोन ना खरीदने पर पूरी तरह से वापस कर दी जाएगी। प्री-बुक करने वाले ग्राहक 11 जुलाई को फोन लॉन्च होने पर दोबारा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाएंगे और रंग व रैम-स्टोरेज वैरिएंट का चयन कर शेष राशि के अंतिम भुगतान के साथ इसे खरीद सकते हैं। फोन खरीदने वाले ग्राहकों के पास भुगतान पूरा करने के लिए 20 जुलाई रात 11:59 बजे तक का समय होगा। अगर आप कीमत सामने आने के बाद अपना मन बदलते हैं तो प्री-बुकिंग की 2000 रुपये की राशि वापस कर दी जाएगी।

प्री-बुकिंग पर ये दिए जा रहे ऑफर्स

प्री-बुकिंग ऑफर में कुछ बैंकों के जरिए तत्काल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Nothing Phone (2) का ऑफिशियल बैक केस सिर्फ 499 रुपये में मिल सकता है, जिसकी कीमत 1,299 रुपये है। 999 रुपये की कीमत वाला फोन का स्क्रीन प्रोटेक्टर 399 रुपये में बेचा जाएगा। 8,499 रुपये में लॉन्च हुई Nothing Ear (Stick) 4,250 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं, Nothing (Power), जिसकी कीमत 2,499 रुपये है, वह 1,499 रुपये में खरीदी जा सकती है।

तो कैसा होगा Nothing Phone (2)

Nothing Phone (2) के बारे में कंपनी अभी ज्यादा कुछ बता नहीं रही है। फोन के प्रति लोगों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए वे बीच-बीच में कुछ टीज़र रिलीज कर रहे हैं। कोई बात नहीं, हम वैसे भी आपके सामने Nothing Phone (2) की तस्वीरें पहले ही पेश कर चुके हैं। रही बात स्पेसिफिकेशन की तो कुछ आधिकारिक सूत्रों की मानें तो Nothing Phone (2) को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, जो Android 13 आधारित Nothing OS 2.0 पर काम करेगा।

ये भी पढ़ें : 2023 के अंत तक लॉन्च हो सकती Apple Watch Ultra 2

इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। बैट्री की बात करें तो यह 4700mAh की हो सकती है। बॉक्स के अंदर फोन के साथ ट्रांसपेरेंट टाइप-सी केबल दी जा सकती है। पिछले साल की तरह Nothing Phone 2 में ग्लिफ इंटरफेस दिया जाएगा। यह 8GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरे होने की उम्मीद है, जिनमें से एक OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। Nothing Phone (2) में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

ImageOnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की प्री-बुकिंग हुई शुरू: जाने लांच ऑफर और सेल डेट

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। ये सीरीज 11 मई को बिक्री के लिए Amazon India में उपलब्ध होगी जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने यहाँ पर 1000 रुपए का कैशबैक देने का भी ऑफर दिया है। दोनों ही फोन वैसे …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.