Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 भारत में मात्र 14,499 रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में आज दो नए स्मार्टफोन Vivo T1 44W और Vivo T1 Pro 5G को लॉन्च किया है। किफ़ायती दामों के साथ आये Vivo T1 में Snapdragon 680 चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले और 44W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। वहीँ मिड-रेंज फ़ोन T1 Pro 5G में Snapdragon 778G प्रोसेसर है और ये 66W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है। आइये जानते हैं कि इनमें क्या ख़ास फ़ीचर मौजूद हैं और भारत में ये कबसे उपलब्ध होंगे।

कीमतें और उपलब्धता

Vivo T1 Pro 5G को आप काले और नीले रंगों में खरीद सकते हैं और ICICI, SBI, IDFC First Bank और OneCard के कार्डों द्वारा आपको इस पर 2,500 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा, लेकिन ये ऑफर केवल 31 मई 2022 तक ही लागू है। ये फ़ोन 7 मई से Flipkart पर उपलब्ध होंगे।

  • 6+128GB – 23,999 रूपए।
  • 8+128GB – 24,999 रूपए।

दूसरी तरफ Vivo T1 44W में सफ़ेद, नीले और काले रंगों के तीन विकल्प मौजूद हैं और इस पर भी आप उन्हीं कार्डों के साथ 1,500 रूपए का डिस्काउंट पा सकते हैं। ये ऑफर भी 31 मई तक ही सीमित है।

  • 4+128GB- 14,499 रूपए।
  • 6+128GB – 15,999 रूपए।
  • 8+128GB – 17,999 रूपए।

Vivo T1 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo T1 Pro 5G में 6.44-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। इसमें आपको 1300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जो बाहर तेज़ रौशनी में भी काफी होनी चाहिए। फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 778G चिपसेट के साथ Adreno 642L GPU, 8GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गयी है।

फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जिनमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा सामने की तरफ आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस कीमत पर अधिकतर स्मार्टफोनों में 16MP फ्रंट सेंसर ही मौजूद है।

फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Android 12 के साथ Funtouch OS 12, ड्यूल 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। इसमें आपको हैडफ़ोन जैक नहीं मिलेगा। Vivo T1 Pro 5G में 4700mAh की बैटरी दी गयी है, जो आपको 66W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।

Vivo T1 44W स्पेसिफिकेशन

Vivo T1 44W एक 4G स्मार्टफोन है और इसमें भी 6.44-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, लेकिन यहां हाई रिफ्रेश रेट नहीं, बल्कि साधारण 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आपको काम चलाना पड़ेगा। इसमें आपको Snapdragon 680 चिपसेट मिलता है, साथ में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मौजूद है। हालांकि इसमें आपको डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी मिलता है, जबकि Pro वैरिएंट में वो नहीं है।

Vivo T1 44W में भी 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा ही दिए गए हैं, लेकिन इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं है, जो कि Pro मॉडल में मौजूद है।

इसके अलावा इसमें आपको ड्यूल सिम स्लॉट, माइक्रो एसडी स्लॉट, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, और टाइप-सी पोर्ट जैसे फ़ीचर मिलते हैं। साथ ही इसमें ऑडियो जैक भी है। इस 4G फ़ोन में 5000mAh की बैटरी 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageकिफायती दामों पर Snapdragon 695 चिपसेट जैसे दमदार चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo T1 5G

Redmi के बाद आज भारत में, Vivo ने भी अपना किफ़ायती 5G स्मार्टफोन Vivo T1 5G लॉन्च किया है। कंपनी का T-सीरीज़ का ये भारत में पहला स्मार्टफोन है। इसमें आपको फ़ीचर तो ठीक मिल रहे हैं, लेकिन एक कमी है, वॉटरड्रॉप नौच, जो इस फ़ोन में है। वहीँ इसमें लेटेस्ट चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले …

ImagePoco M4 Pro 5G Vs Vivo T1 5G Vs Redmi Note 11T 5G: जानें कौन किस पर भारी

भारत में Poco M4 Pro 5G लॉन्च हो चुका है। किफ़ायती रेंज में भारत में आया ये फ़ोन, काफी अच्छे फीचरों से लैस है। साथ ही इसमें 7 5G बैंड का सपोर्ट है। फ़ोन में तीन स्टोरेज वैरिएंट हैं जिनकी कीमत 15,000 से 20,000 रूपए के बीच है और अगर आप लगभग इसी कीमत में …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.